विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर कथित दान घोटाला मामले में तीन सदस्यीय SIT का गठन, ये IAS-IPS अफसर करेंगे जांच

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में कथित घोटाले की जांच के लिए सरकार ने SIT बना दी है. IAS विजय विश्वास पंत और IPS किरन एस समेत तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी.

अयोध्या: राम मंदिर कथित दान घोटाला मामले में तीन सदस्यीय SIT का गठन, ये IAS-IPS अफसर करेंगे जांच
राम मंदिर के कथित चढ़ावा घोटाले की 15 में आएगी जांच रिपोर्ट.

अयोध्या: श्री राम मंदिर के दानपात्र से हुई सात करोड़ की कथित चोरी (घोटाले) के मामले में अब सरकार की एंट्री हो गई है. योगी सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT का गठन किया गया है, जिसमें IAS विजय विश्वास पंत और IPS किरन एस समेत एक अन्य अधिकारी शामिल हैं. एसआईटी मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देगी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 13 जून को दानपात्र से चोरी की बात को अफवाह बताते हुए पूरे मामले की जांच एसआईटी से कराने का अनुरोध सीएम योगी आदित्यनाथ से किया था. ट्रस्ट की ओर से कहा गया था कि राम मंदिर के कथित चंदा घोटाले को लेकर सीएम मामले की जांच कराए, इसके बाद सरकार की ओर से एसआईटी बना दी गई. 

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला की कौन करेगा जांच? 

  • विजय विश्वास पंत, IAS, मंडलायुक्त लखनऊ
  • किरन एस, IPS, आईजी रेज़
  • नील रतन, विशेष सचिव, वित्त विभाग 

कितने दिन में आएगी चढ़ावा घोटाला की जांच रिपोर्ट? 

सरकार की ओर से कथित चढ़ावा घोटाले की जांच के लिए एसआईटी को 15 दिन का समय दिया गया है. एसआईटी को मामले की जांच कर प्रारंभिक रिपोर्ट सात दिन में सौंपनी होगी. इसके बाद 15 दिन में फाइनल रिपोर्ट देनी होगी, जिससे यह साफ हो जाएगा कि क्या मंदिर में आए चढ़ावे से चोरी हुई है.

ये भी पढ़ें- 'सच बोल दिया, तो परेशानी में आ जाऊंगा', राम मंदिर दान पर उठे सवाल पर बृजभूषण सिंह

क्या है राममंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी मामला?  

दरअसल, अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में सात करोड़ की चोरी की खबरें कुछ दिन पहले सामने आई थीं. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा, जिसके बाद यह मामला सुखिर्यों में आ गया. अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इसे लेकर सवाल उठाए. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) इसे लेकर गंभीर आरोप लगे. ऐसे में अब सरकार ने मामले की जांच कराने का फैसला लिया है. 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप 

ये भी पढ़ें- राम मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे गायब होने के आरोप से फैली सनसनी, अखिलेश ने की अदालत से संज्ञान लेने की मांग

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी बोला हमला  

इस मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी 11 जून को बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था- अयोध्या में भूमिपूजन से ही चोरी हो रही है. राम मंदिर बनने की शुरुआत हुई तो लाख रुपये के प्लॉट की कीमत करोड़ों में हो गई थी. अब चढ़ावे वाली चोरी सामने आई गई, यह सब तो वहां पहले से ही हो रहा है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir News, Ayodhya Ram Mandir News, Ayodhya News, Ram Mandir Controversy, Ram Mandir News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com