अयोध्या राममंदिर के चढ़ावे में चोरी का कथित मामला लगातार सुखिर्यों में हैं. अब इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान आ गया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में तो भूमिपूजन के समय से ही चोरी हो रही है. राम मंदिर बनने की शुरुआत हुई तो वहां प्लॉट बिकने लगे, 2-2 मिनट में लाख रुपये के प्लॉट की कीमत करोड़ों में हो जाती थी. अब ये वाली चोरी सामने आई गई, वहां तो पहले से ही यह सब हो रहा है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यह बयान उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के राम मंदिर चढ़ावे में हुई चोरी के आरोप को लेकर दिया.
यह कोई पहली बार नहीं
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अखिलेश यादव ने कोई आरोप नहीं लगाया है, राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की जो बात समाने आई उन्होंने वही कहा है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा वहां तो लगातार चोरी हो रही है, यह कोई पहली बार नहीं है. वहां तो शिलापूजन के समय से चोरी शुरू हो रही है, कितने आरोप लग चुके हैं. पहले शिलापूजन में चोरियां हुईं, उसके बाद जब राम जन्मभूमि में मंदिर बनने लगा तो वहां प्लॉट बिकने लगे, 2-2 मिनट में लाख का प्लॉट करोड़ का हो जाता था. और अब ये वाली चोरी, तो वहां यह सब पहले से हैं.
ये भी पढ़ें- 'सच बोल दिया, तो परेशानी में आ जाऊंगा', राम मंदिर दान पर उठे सवाल पर बृजभूषण सिंह
चंपत का मतलब लेके भाग जाना
जांच किससे कराई जाए के सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- वहां चंपत राय बैठे हैं. चंपत का मतलब यही होता है लेके भाग जाना, चंपत हो गए. जब वहां पहले ही चंपत राय को बैठा दिया गया है तो सबको पहले ही समझ जाना चाहिए कि क्या होने वाला है.
ये भी पढ़ें...
किसी ने लगाया आरोप तो कोई बोला निर्दोष... ये हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के 10 अहम किरदार
जानें अयोध्या राम मंदिर में कितना आता है चढ़ावा, जिस पर अखिलेश के आरोप के बाद हो रहा है बवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं