फिल्म ' द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) पर पश्चिम बंगाल में पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है. SC फिल्म निर्माताओं की याचिका पर सुनवाई को तैयार है, इस मामले में 12 मई को सुनवाई होगी. फिल्म निर्माता की ओर से हरीश साल्वे ने जल्द सुनवाई की मांग की है. बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 'द केरल स्टोरी' फिल्म पर बैन लगाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ‘नफरत और हिंसा की किसी भी घटना' से बचने के लिए राज्य में विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी' के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था.
निर्माताओं ने की नुकसान की बात
फिल्म निर्माता की ओर से हरीश साल्वे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बैन लगाया गया है. तमिलनाडु में डिफैक्टो बैन है और राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं. हम रोजाना पैसा खो रहे हैं. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने इसी मामले मे एक याचिका जो हाईकोर्ट से खारिज की जा चुकी है उस पर 15 मई को सुनवाई का फैसला किया है, उसी दिन सुन लेते है . निर्माता की तरफ से हरीश साल्वे ने कहा कि दो राज्य पहले ही बैन लगा चुके है, हम लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहे है. अगर सुनवाई मे देरी हुई तो और राज्य भी बैन लगा सकते है. चीफ जस्टिस ने साल्वे की दलील पर शुक्रवार 12 मई को सुनवाई करने का आदेश दिया.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने इसे बैन कर दिया है. इस फिल्म को लेकर लगातार राजनीति बढ़ती जा रही है. तमिलनाडु में भी फिल्म की स्क्रीनिंग न करने का फैसला सिनेमाहॉल की ओर से लिया गया है. वहीं यूपी में इसे टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई है. इससे पहले मध्य प्रदेश में इसे टैक्स फ्री किया जा चुका है.
क्या है फिल्म 'केरल स्टोरी' की कहानी
फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी' शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की लड़कियों पर आधारित है, जो नर्स बनने का सपना लिए घर से दूर एक कॉलेज में आती हैं, जहां उनकी मुलाकात आसिफा से होती है. आसिफा एक फंडामेंटलिस्ट है और जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे यह पता चलता है कि वह आईएसआईएस के लिए लड़की भेजने का काम करती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आसिफा अपने साथियों की मदद से उन तीन लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें अपना धर्म बदलने के लिए उकसाती है.
ये Video भी देखें : देश भर में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी', कहीं विरोध तो कहीं समर्थन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं