'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) पर चल रहे विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को बेंगलुरु में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए. बीजेपी नेता ने गरुड़ मॉल में इस फिल्म को देखा. फिल्म देखने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह फिल्म एक नए प्रकार के आतंकवाद को उजागर करती है. उन्होंने कहा ' द केरल स्टोरी' उस जहरीले आतंकवाद को उजागर करती है, जो कि एक नए प्रकार का है. जो बिना गोला-बारूद का है. इस तरह के आतंकवाद का किसी राज्य या धर्म से कोई संबंध नहीं है.
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि ये फिल्म देखकर हमारी जनता समझ पाएगी कि किस तरीके की साजिश हमारे समाज को खोखला करने के लिए, समाज को कमजोर करने के लिए रची जा रही है और हमें इस से आगाह होना चाहिए.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग फिल्म ‘द केरल स्टोरी' का विरोध कर रहे हैं, वे प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के समर्थक हैं. ठाकुर ने गुरुग्राम में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं वे आतंकवादी समूह पीएफआई के साथ-साथ आईएसआईएस के एजेंडे का समर्थन कर रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘द केरल स्टोरी' ने उस साजिश का पर्दाफाश किया जिसमें हिंदू और ईसाई लड़कियों को आतंकवाद के लिए मजबूर किया गया था.
ये भी पढ़ें : कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,839 नए केस आए सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं