इन दिनों फिल्म 'द केरल स्टोरी (The Kerala Story)' काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में चार एक्ट्रेस मुख्य भूमिकाओं में हैं. अदा शर्मा के अलावा फिल्म में सोनिया के काम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोनिया टीवी की दुनिया में 'डिटेक्टिव दीदी (Detective Didi)' के नाम से मशहूर हैं. वहीं फिल्म द केरल स्टोरी में सोनिया एक अहम रोल में हैं. इस फिल्म में सोनिया का किरदार नेगेटिव है. आखिर कौन हैं द केरल स्टोरी की सोनिया बलानी (Sonia Balani), चलिए आपको बताते हैं.
सोनिया बलानी द केरल स्टोरी में आसिफा के रोल में नजर आई हैं. इस फिल्म से पहले सोनिया टीवी पर खूब नाम कमा चुकी हैं. सोनिया को 'डिटेक्टिव दीदी', 'बड़े अच्छे लगते हैं' से लेकर 'तू मेरा हीरो' जैसे कई शोज में देखा गया है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
सोनिया आगरा की रहने वाली हैं. उनका जन्म साल 1991 में हुआ है. सोनिया पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. सबसे पहले सोनिया को सुरवीन दुग्गल नाम के शो में देखा गया था.
सोनिया बलानी शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक ट्रेंड डांसर भी हैं. सोनिया अपनी फिटनेस का भी खूब ध्यान रखती हैं. एक्सरसाइज और योगा उनके डेली रूटीन का हिस्सा है.
फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले उन्हें साल 2016 की फिल्म तुम बिन में देखा गया था. इसके बाद वे सैफ अली खान के साथ फिल्म बाजार में दिखाई दी थीं. द केरल स्टोरी सोनिया की तीसरी फिल्म है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया को इस फिल्म के लिए 30 लाख रुपए की फीस दी गई है.
सोनिया फिलहाल सिंगल हैं और अपना पूरा ध्यान करियर पर लगाना चाहती हैं. द केरल स्टोरी में सोनिया का किरदार सबसे बड़े नेगेटिव रोल में से एक था.
ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं