कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,839 नए केस दर्ज किए गए हैं. वहीं बीते दिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आए थे. इस लिहाज से देखा जाए तो कोरोना के मामलों में आज फिर से गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल पिछले दिनों देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सिरदर्दी बढ़ा दी थी. लेकिन अब फिर से कोरोना के घटते मामले ने बड़ी राहत दी है.
भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में 25,178 है, वहीं सक्रिय मामले 0.06% हैं. देश में कोरोना से ठीक होने की दर वर्तमान में 98.76% है. पिछले 24 घंटों में 3,861 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोविड से कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,14,599 तक पहुंच गई. कोरोना के दैनिक सकारात्मकता दर (2.49%) है जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर (2.17%) है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 73,760 टेस्ट किए गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 439 खुराकें दी गईं. भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.
ये भी पढ़ें : विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में नीतीश कुमार, ओडिशा CM के बाद शरद पवार और उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात
ये भी पढ़ें : प्रदर्शनकारियों के पैनल ने कुश्ती संघ के प्रमुख की गिरफ्तारी के लिए 21 मई की समय सीमा दी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं