India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup Final) का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर भारत के हर कोने में उत्साह है. देशभर में लोग जीत के लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं. धर्मनगरी काशी में टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अस्सी घाट पर हवन कर प्रार्थना की. भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है. पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है. इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था. जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल की हर लाइव अपडेट
India vs New Zealand T20 world cup final LIVE
India vs New Zealand Final Live: क्या बोले दिग्गज
'जो पिछला मैच हम हारे थे, वह पिच अलग थी'- अतुल वासन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर#T20WorldCup2026 | #INDvsNZ | @preetiddahiya | @cricketguru
— NDTV India (@ndtvindia) March 8, 2026
पूरा वीडियो: https://t.co/GWRU2glkdA pic.twitter.com/JMHnnzRpls
India vs New Zealand Final Live: क्या बोले दिग्गज
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले में करीब एक लाख तीस हज़ार फैंस जुट रहे हैं...#T20WorldCup2026 | #INDvsNZ | @tabishh_husain | @cheerica
— NDTV India (@ndtvindia) March 8, 2026
पूरा वीडियो: https://t.co/GWRU2glkdA pic.twitter.com/PBsc9BbaBe
India vs New Zealand Final Live: क्लोजिंग सेरेमनी में जमकर थिरके फैंस
रिकी मॉर्टिन ने भी किया परफॉर्म
Ricky Martin lit up Ahmedabad with an all-time classic groover 🕺🎤
— ICC (@ICC) March 8, 2026
Watch the #T20WorldCup Final, broadcast details ▶️ https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/QjOeMR0vik
India vs New Zealand Final Live: क्लोजिंग सेरेमनी में जमकर थिरके फैंस
फाइनल से पहले हुई क्लोजिंग सेरेमनी में फैंस जमकर थिरके हैं.
The crowd in Ahmedabad grooves to Sukhbir's 𝘪𝘴𝘩𝘲 𝘵𝘦𝘳𝘢 𝘵𝘢𝘥𝘱𝘢𝘷𝘦 ahead of the #T20WorldCup Final 🎵🕺
— ICC (@ICC) March 8, 2026
Catch the performances LIVE, broadcast details ▶️ https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/MfOeNqzajR
India vs New Zealand Final Live: मैच के दौरान नहीं कटेगी बिजली
India vs New Zealand Final Live:मैच के दौरान बिजली नहीं कटेगी इसको लेकर आदेश दिया गया है. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के फाइनल के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आधिकारिक आदेश जारी किया है.
UP News: T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के फाइनल के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति (uninterrupted power supply) सुनिश्चित करने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।… pic.twitter.com/RMxAepVSD2
— Ashvin Mishra Bharat (@ashvinmisra) March 7, 2026
India vs New Zealand Final Live: भारत की जीत के लिए विशेष पूजा
भारत की जीत के लिए विशेष पूजा
टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन के बगलामुखी में विशेष अनुष्ठान#T20WorldCup2026 | #INDvsNZ | @AnjeetLive
— NDTV India (@ndtvindia) March 8, 2026
पूरा वीडियो: https://t.co/GWRU2glkdA pic.twitter.com/4uL7fy7YRz
India vs New Zealand Final Live: ओपनिंग सेरेमनी की तैयारी जोरों पर
ओपनिंग सेरेमनी को लेकर तैयार फैंस
Fans are started arriving at Ahmedabad stadium #INDvsNZ pic.twitter.com/Lit0CetqQK
— Rosesh (@roseshpoet) March 8, 2026
India vs New Zealand Final Live: जुटने शुरू हुए फैंस
स्टेडियम में पहुंचने शुरू हुए फैंस
Fans are started arriving at Ahmedabad stadium #INDvsNZ pic.twitter.com/Lit0CetqQK
— Rosesh (@roseshpoet) March 8, 2026
मैच को लेकर अहमदाबाद स्टेडियम में जबरदस्त भीड़
It’s just 2:30 PM and the Ahmedabad Metro is already packed with fans heading to Narendra Modi Stadium.
— кяυиαℓ ℘αтєℓ 🇮🇳 (લાલ બાદશાહ) લાલો (@lalbadshah1410) March 8, 2026
That’s the power of a cricket final. 🏏🔥#INDvsNZ pic.twitter.com/9AFTASPY78
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जुटने लगे फैंस, घंटों पहले उमड़ी भारी भीड़
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले देशभर से क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जुटने लगे हैं. मैच शुरू होने में अभी कई घंटे बाकी हैं, लेकिन स्टेडियम के बाहर और भीतर फैंस की बड़ी संख्या दिखाई दे रही है. दर्शकों में उत्साह चरम पर है और सभी भारत को एक और विश्व खिताब जीतते देखने की उम्मीद से भरे हुए हैं.
'देश आपके साथ खड़ा है', प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड टीम को दी शुभकामना
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंची है. फाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला गत चैंपियन और मेजबान भारत के साथ है. मैच रविवार शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने फाइनल मैच से पहले टीम को शुभकामना दी है.
T20 WORLD CUP 2026 FINAL: अभिषेक की फॉर्म पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला
हावड़ा: पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला का कहना है कि अभिषेक शर्मा T20 वर्ल्ड कप फाइनल में फॉर्म में वापसी करेंगे.
VIDEO | Howrah: Former Indian cricketer Lakshmi Ratan Shukla says Abhishek Sharma will roar back to form in the T20 World Cup final.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/iGW9mS2Qg3
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे केरल के फैंस, संजू सैमसन पर टिकी खास उम्मीदें
केरल से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं ताकि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का रोमांच देख सकें. फैंस में खास उत्साह संजू सैमसन को लेकर है, जिनकी बेहतरीन फॉर्म ने न सिर्फ भारत को मजबूती दी है, बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की दौड़ में भी शामिल कर दिया है. समर्थकों को उम्मीद है कि स्थानीय हीरो सैमसन फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन कर भारत को खिताब बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
VIDEO | Fans from Kerala flock to Narendra Modi Stadium in large numbers to witness the ICC Men's T20 World Cup summit clash.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2026
A fan is especially rooting for Sanju Samson, hoping the local hero helps India defend their T20 World Cup title following his superb form, which has… pic.twitter.com/3NPq90zvH0
T20 WORLD CUP 2026 FINAL: विभिन्न शहरों और राज्यों से बड़ी संख्या में ट्रेन से मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे क्रिकेट प्रेमी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है और क्रिकेट प्रेमी जीत को लेकर दुआएं और प्रार्थना कर रहे हैं. इसके साथ ही विश्व कप को यादगार बनाने के लिए अन्य तरीके अपना रहे हैं. इसी कड़ी में मैच देखने के लिए पहले विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर मैच से ही पहले पहुंचने लगे हैं. अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "मैं मूल रूप से भारत का रहने वाला हूं, लेकिन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रहता हूं. हम खास तौर पर मैच देखने के लिए यहां आए हैं। आज अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या अच्छी बैटिंग कर सकते हैं."
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के लिए मैसूरु में फैंस ने गणपति मंदिर में चढ़ाए नारियल
कर्नाटक के मैसूरु में क्रिकेट प्रशंसकों ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत की कामना करते हुए अगराहारा स्थित गणपति मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. फैंस ने भगवान गणपति को नारियल अर्पित कर टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की. फाइनल से पहले मंदिर में पहुंचे लोगों का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी अपने नाम करेगा.
VIDEO | Karnataka: Cricket fans offer coconuts in Mysuru Agrahara 101 Ganapati temple praying for India's victory in T20 World Cup finals.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/HD7baYs8Fk
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारत–न्यूजीलैंड मुकाबले में अहमदाबाद का मौसम गर्म, पिच हाई-स्कोरिंग
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे, जहां भारत तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा, जबकि न्यूजीलैंड अपने पहले टी20 विश्व खिताब की तलाश में है. अहमदाबाद में मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. पिच भी रन बनाने के अनुकूल मानी जा रही है, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. मैच शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स व जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगा.
भारत की जीत की उम्मीद, संजू सैमसन शानदार फॉर्म में, फैन क्या बोले
गुवाहाटी में क्रिकेट प्रशंसकों में आज के भारत–न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है. एक फैन ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और न्यूजीलैंड भी मजबूत प्रतिस्पर्धा दे रहा है, लेकिन उम्मीद भारत की जीत पर टिकी है. उन्होंने बताया कि संजू सैमसन बेहतरीन लय में हैं और फाइनल में उनके प्रदर्शन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.
T20 WORLD CUP 2026 FINAL: संजू सैमसन को चीयर करने केरल से अहमदाबाद पहुंचे फैंस
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले केरल से बड़ी संख्या में प्रशंसक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं. सभी की नजरें टीम इंडिया के विकेटकीपर-बैटर संजू सैमसन पर टिकी हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म दिखाया है. फैंस को उम्मीद है कि सैमसन आज न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी अपनी शानदार लय को जारी रखेंगे और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है. न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है. भारत ने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, तो न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
India vs New Zealand Final: इंडिया ने कप उठाया, तो टी-शर्ट उतारकर नाचूंगा... नन्हा क्रिकेट फैन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसीटी20 विश्व कप के फाइनल मैच को देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें आज बड़ी हुई हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के एक युवा फैन्स ने कहा, "भारत के लिए जीतना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड भी एक अच्छी टीम है. अगर विकेट जल्दी गिरते हैं, तो भारत के जीतने की संभावना है. भारत को अच्छा रन रेट बनाए रखना चाहिए और सेमीफाइनल की तरह ही ज्यादा रन बनाने चाहिए. अगर आज भारत कप जीतता है, तो मैं अपनी टी-शर्ट उतारकर घर में नाचूंगा."
#WATCH | Mumbai: On the #ICCT20WorldCup final match between India and New Zealand today, A young fan of the Indian Cricket Team says, "It will be a little difficult for India to win because New Zealand is also a good team. If wickets fall quickly, India has a chance of winning.… pic.twitter.com/DCB2nD3H2p
— ANI (@ANI) March 8, 2026
T20 world cup final LIVE: हमारे खिलाड़ी बेस्ट... क्रिकेट मैच देखने अहमदाबाद पहुंचीं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी
आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसीटी20 विश्व कप के फाइनल मैच को देखने पहुंच गई हैं. जया किशोरी ने कहा, 'मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत जीते. हमारे खिलाड़ी बेस्ट हैं और मुझे उम्मीद है कि आज भारतीय टीम जीतेगी. चाहे कुछ भी हो जाए, हम हमेशा अपनी टीम के साथ खड़े हैं. संजू सैंसन बहुत अच्छा खेल रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि आज हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा.'
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the #ICCT20WorldCup final match between India and New Zealand today, Spiritual orator Jaya Kishori says, "I pray to God that India wins... Our players are the best, and I hope they win. We are always standing with our team, no matter what... Sanju… pic.twitter.com/wWVUA888Dx
— ANI (@ANI) March 8, 2026
India vs New Zealand LIVE: धोनी मैच देखने पहुंचे अहमदाबाद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद पहुंचे. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस हाई वोल्टेज मैच के देखने के लिए कई दिग्गज और सेलेब्रिटी अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं.
#WATCH | Gujarat | Former Captain of the Indian Cricket Team Mahendra Singh Dhoni arrives at Ahmedabad
— ANI (@ANI) March 8, 2026
ICC Men's T20 World Cup 2026 final between India and New Zealand, to be played today at the Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/5Q6gNuIcsQ
T20 world cup final: बस भारतीय टीम इसी तरह अच्छा खेलती रहे... क्रिकेट फैन
काशी में अस्सी घाट पर भारतीय टीम के लिए हवन करने पहुंचे क्रिकेट फैन ने कहा, "भारतीय टीम इस बार बहुत अच्छा खेल रही है. मैं चाहता हूं कि भारत इसी तरह खेलता रहे. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे खिलाड़ी इस समय अच्छी फॉर्म में हैं. हम लोगों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और जीत के लिए हवन-पूजन किया है."
India vs New Zealand Final LIVE: क्रिकेट प्रेमी कर रहे पूजा-हवन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच से पहले क्रिकेट फैन ने कहा, "आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मैच है. भारतीय टीम अच्छा खेले, इसके लिए अस्सी घाट पर विशेष हवन और प्रार्थना की ताकि हमारी टीम विश्व कप जीते. हम लोगों ने प्रार्थना की कि भारतीय टीम के बल्लेबाज और बॉलर अच्छा प्रदर्शन करें और विश्व कप घर लाएं." टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच को लेकर भारत के हर कोने में उत्साह है और लोग जीत के लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं.