विज्ञापन

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 9:द केरल स्टोरी 2 ने 9 दिनों में वसूला बजट, बॉर्डर 2 के बाद हुई सफल, तोड़ेगी द केरल स्टोरी का रिकॉर्ड

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 9: द केरल स्टोरी 2 विवादों के बाद सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. वहीं 9 दिनों में बजट कलेक्शन हासिल करने के बाद यह 2026 की दूसरी सफल हिंदी फिल्म है. 

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 9:द केरल स्टोरी 2 ने 9 दिनों में वसूला बजट, बॉर्डर 2 के बाद हुई सफल, तोड़ेगी द केरल स्टोरी का रिकॉर्ड
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 9
नई दिल्ली:

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 9: द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल करने में कामयाब हो गई है क्योंकि फिल्म ने 9 दिनों में बजट की कमाई हासिल कर ली है. वहीं भारत में 30 करोड का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि द केरल स्टोरी की कमाई से अभी द केरल स्टोरी 2 काफी पीछे है. लेकिन यह 2026 की बॉलीवुड की दूसरी सफल फिल्म बन गई है. जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.9 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था, जिसके चलते फिल्म काफी चर्चा में रही थी. 

द केरल स्टोरी की 9 दिनों में कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 75 लाख का कलेक्शन हासिल करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. तीसरे दिन यह आंकड़ा 4.75 करोड़ पहुंचा. वहीं चौथे दिन 2.5 करोड़ पर कमाई पहुंची. जबकि पांचवे दिन 4 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़ और सातवें दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया. वहीं आठवें दिन 2.7 करोड़ और नौंवे दिन 3.75 करोड़ कलेक्शन रहा. 

ये भी पढे़ं- द केरल स्टोरी के डायरेक्टर की फिल्म में छिपा है अघोरी का काला सच? प्रोड्यूसर ने बताया- शव खाते अघोरी को आंखों से देखा

बॉर्डर 2 के बाद द केरल स्टोरी 2 हुई सफल

कोईमोई डॉट कॉम के अनुसार, द केरल स्टोरी 2 का बजट 28 करोड़ था. जबकि फिल्म ने भारत में 9 दिनों में 29.4 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 34.65 करोड़ रहा है. हालांकि तेलुगू भाषा में फिल्म ने 10 लाख का कलेक्शन हासिल किया है, जो कि काफी कम है. हालांकि विवादों में रहने के बावजूद बजट की कमाई वसूलना काफी हैरान कर देने वाला है. वहीं इसी के साथ  बॉर्डर 2 के बाद द केरल स्टोरी बजट की कमाई वसूलने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है और सफल फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. 

दे केरल स्टोरी को छोडेगी पीछे

जैसा कि आप जानते हैं कि द केरल स्टोरी 2 2023 में रिलीज हुई हिंदी ड्रामा फिल्म द केरल स्टोरी का रीमेक है. फिल्म ने 15-20 करोड़ के बजट में 303.97 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था और नेगेटिव रिव्यू के बावजूद 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी. 

ये भी पढे़ं- ‘बकवास' बयान पड़ा भारी! द केरल स्टोरी 2 मेकर्स ने अनुराग कश्यप पर साधा निशाना, कहा- पहले अपना कंटेट देखें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com