विज्ञापन
Story ProgressBack

कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी Snowfall के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 43 वर्षों में यह जनवरी सबसे गर्म रही.

कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी Snowfall के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद
नई दिल्ली:

उत्तर भारत के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को शीत लहर की स्थिति बनी रही. कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चला गया. हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हो गईं. पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिती बनी रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना रहा. राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 43 वर्षों में यह जनवरी सबसे गर्म रही. श्रीनगर में बृहस्पतिवार को तापमान पिछली रात के शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया, जबकि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.5 डिग्री नीचे और शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, हिमाचल में लाहौल और स्पीति जिले के कुसुमसेरी में तापमान शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई. अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी और भूस्खलन के कारण बंद हुईं सड़कों को खोलने के लिए काम चल रहा है.

नारकंडा और कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 4.4 डिग्री और शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मनाली और भरमौर में शून्य से दो डिग्री नीचे, कुफरी में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे, भुंतर में 0.1 डिग्री, सुंदरनगर में 0.2 डिग्री और शिमला में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.9 और 6.2 डिग्री सेल्सियस था.

पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 3.9, 6.4, छह और चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. हिसार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें-:

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
देश के इन राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कहां-कहां है रेड और ऑरेंज अलर्ट
कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी Snowfall के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद
Budget 2024: चार्ट से समझें कैलकुलेशन - Standard Deduction बढ़ोतरी, Income Tax Slabs में बदलाव से किसे कितना फ़ायदा
Next Article
Budget 2024: चार्ट से समझें कैलकुलेशन - Standard Deduction बढ़ोतरी, Income Tax Slabs में बदलाव से किसे कितना फ़ायदा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;