तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव को मंगलवार को नजरबंद कर दिया गया. उनका कहना है कि उन्हें नलगोंडा जाने से रोका गया. रामचंद्र राव के घर पर भारी पुलिस बल तैनात है. आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्षित रेड्डी के घर में तोड़-फोड़ की, और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. रामचंद्र राव जिला अध्यक्ष वर्षित रेड्डी से मिलने जा रहे थे.
बीजेपी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
तेलंगाना बीजेपी ने 'X' पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, कल शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नलगोंडा के बीजेपी जिलाध्यक्ष वर्षित रेड्डी के घर में तोड़-फोड़ की थी. जिसमें उनकी मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों को पीटा था. आज तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव नलगोंडा के जिला अध्यक्ष से मिलने नलगोंडा जाने वाले थे. उन्हें नलगोंडा जाने से रोक दिया गया."
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Heavy police security is present outside the residence of BJP State President Ramchander Rao.
— ANI (@ANI) September 1, 2026
Ramchander Rao alleges that he has been kept under house arrest and claims that he was prevented from visiting Nalgonda. Ramchander Rao was set to meet… https://t.co/MDPPoR2WzM pic.twitter.com/riAFrZH16N
राव को नजरबंद कर दिया गया
बीजेपी ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय, कांग्रेस सरकार ने राव को नजरबंद कर दिया और उन्हें नलगोंडा जाने से रोक दिया, जिससे वे नलगोंडा न जा सकें और हमले का शिकार हुए बीजेपी परिवार का साथ न दे सकें."
#WATCH | Telangana | A group of Congress workers allegedly attacked the residence of Nalgonda BJP District President Nagam Varsith Reddy and vandalized property, after a reported clash between the 2 parties
— ANI (@ANI) August 31, 2026
BJP workers allegedly attacked the Congress party office of Telangana… pic.twitter.com/2c0mC8SRej
बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर पर तोड़फोड़
नलगोंडा में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी. आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के जिलाध्यक्ष डॉ. नागम वर्षित रेड्डी के घर पर तोड़फोड़ की थी. देवराकोंडा रोड स्थित हिमागिरी कॉलोनी में उनका घर है. घर में रखा सारा फर्नीचर तोड़ दिया. इस दौरान वर्षित रेड्डी की बुजुर्ग मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई है.
यह भी पढ़ें: अगस्त खत्म, सितंबर शुरू, तेल-LPG गैस से लेकर दूध, कार के दाम और टैक्स जुर्माने तक... आज से ये 7 बदलाव लागू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं