विज्ञापन

जमुई में दोस्त के साथ घूम रही नाबालिग को लड़कों ने घेरकर छेड़ा, पीटा, वीडियो वायरल होने पर चार गिरफ्तार

बिहार के जमुई में एक लड़की से बदसलूकी का मामला सामने आया है. लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने निकली थी, तभी कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

जमुई में दोस्त के साथ घूम रही नाबालिग को लड़कों ने घेरकर छेड़ा, पीटा, वीडियो वायरल होने पर चार गिरफ्तार
बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़छाड़
  • बिहार के जमुई से एक नाबालिग छात्रा के साथ लड़कों ने बीच सड़क पर छेड़छाड़ की है.
  • छात्रा जब अपने दोस्त के साथ शाम के वक्त घूमकर लौट रही थी तब यह घटना हुई.
  • 8 से 10 लड़कों ने दोनों को घेर लिया, लड़के को अलग करके छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई.

बिहार के जमुई जिले में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना टाउन थाना क्षेत्र में आने वाले मड़वा राजपुरा इलाके की बताई जा रही है. यहां अपने दोस्त के साथ घूमने निकली एक छात्रा को कुछ मनचलों ने रास्ते में रोक लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पीड़िता ने पुलिस से भी संपर्क किया है. इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

क्या है जमुई का पूरा मामला

घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है. जमुई शहर के रहने वाले दो नाबालिग छात्र-छात्रा स्कूटी से मड़वा पहाड़ इलाके में घूमने के लिए गए थे. जब वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में 8 से 10 लड़कों ने उन्हें रोक लिया. लड़कों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. इस दौरान एक युवक ने छात्रा घसीटा और उसके साथ बैड टच भी किया. जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकी भी दी है. इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद छात्र ने बचाव करने की कोशिश की तो मनचलों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर उससे माफी मंगवाई.

मनचलों के सामने हाथ जोड़ती रही छात्रा 

छात्रा मनचलों के सामने हाथ जोड़ती रही, लेकिन वह नहीं माने. युवकों ने उसके साथ अश्लीलता करते हुए यहां वहां टच किया. यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा. उसके साथी को भी पकड़कर मारपीट की गई. काफी देर बाद युवकों ने छात्र छात्रा को जाने दिया. 

जमुई पुलिस ने की घटना की पुष्टि 

मामले को लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पीड़िता जमुई की रहने वाली है और उसने पुलिस ने संपर्क भी किया है. एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के साथ घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है.

चार आरोपी गिरफ्तार

इधर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. लोगों ने ऐसे मामलों में पुलिस से त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिफ्तार किया है. 

इनपुट: गौतम कुमार गुप्ता 

ये भी पढे़ंः बिहार में मौत का खेल! एक महिला 12 साल बाद जिंदा मिली, 4 साल बाद खुद सामने आया 'मारा गया' शख्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamui District, Jamui District News, Jamui Girl, Bihar News, Bihar Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com