हरियाणा (Haryana) के नूंह जिले में तावडू के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सुरेंद्र सिंह तीन महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे और उन्होंने अपने छोटे भाई से मिलने का वादा किया था. लेकिन, इस अप्रत्याशित घटना से उनका पूरा परिवार गहरे शोक में डूब गया है. नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मंगलवार को उस समय एक ट्रक ने कुचल दिया, जब उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया.
डीएसपी के छोटे भाई अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. कुरुक्षेत्र में एक सहकारी बैंक में अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई ने बताया कि उनके भाई डीएसपी सिंह तीन महीने के बाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले थे. बिश्नोई ने सुबह आठ बजे अपने बड़े भाई से फोन पर बात की थी और उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही घर आ जाएंगे. बिश्नोई ने कहा कि उनके भाई के परिवार में पत्नी, एक विवाहित बेटी और एक बेटा है. उनकी बेटी बेंगलुरु के एक बैंक में अधिकारी है और बेटा कनाडा में पढ़ाई कर रहा है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
डीएसपी सुरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार हिसार जिले में आदमपुर के पास उनके पैतृक गांव सारंगपुर में होगा. हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे एक पुलिस उपाधीक्षक को मंगलवार को उस समय एक ट्रक ने कुचल दिया जब उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया. तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर-ट्रक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें कुचल डाला.
अधिकारियों के मुताबिक, डीएसपी के चालक और सुरक्षाकर्मी ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन सुरेंद्र सिंह ट्रक की चपेट में आ गए. पुलिस ने बताया कि सिंह को फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें:
- सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा को दी बड़ी राहत, सभी FIR में गिरफ्तारी से दिया अंतरिम संरक्षण
- हरियाणा के नूंह में खनन माफिया की दबंगई : DSP को डम्पर से कुचलकर मार डाला
- युवक का आरोप- नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर 6 बार चाकू मारा, SP बोले- मामला कुछ और
आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का अगला राष्ट्रपति बनना तय, हर्षा कुमारी की ग्राउंड रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं