विज्ञापन

ईरान का आत्मघाती हमला! अमेरिकी तेल टैंकर पर सुसाइड बोट से किए हमले में एक भारतीय की मौत

US Iran War: अमेरिका के स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर पर इराक के क्षेत्रीय जल के अंदर खोर अल जुबैर बंदरगाह पर एक ईरानी "सुसाइड" नाव द्वारा हमला किया गया था. इसी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है.

ईरान का आत्मघाती हमला! अमेरिकी तेल टैंकर पर सुसाइड बोट से किए हमले में एक भारतीय की मौत
US Israel War Against Iran: ईरान और अमेरिका के बीच जंग जारी
  • इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह पर अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर ईरानी सुसाइड नाव ने हमला किया
  • हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई जबकि टैंकर के बाकी 27 चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया- रिपोर्ट
  • मृतक भारतीय व्यक्ति का नाम अभी गुप्त रखा गया है और कंपनी ने भारत सरकार से कड़ी प्रतिक्रिया की मांग की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इराक के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर किए गए ईरान के हमले में एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई है. सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि अमेरिका के स्वामित्व वाले और मार्शल द्वीप के झंडे वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर इराक के क्षेत्रीय जल के अंदर खोर अल जुबैर बंदरगाह पर एक ईरानी "सुसाइड" नाव द्वारा हमला किया गया था. इस हमले में एक भारतीय व्यक्ति मारा गया है, जबकि तेल टैंकर पर सवार बाकी के 27 चालक दल और कर्मियों को बचा लिया गया है और बसरा ले जाया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार मृतक भारतीय नागरिक का नाम फिलहाल गुप्त रखा जा रहा है. सेफसी ने भारत सरकार से हमले की कड़ी निंदा करने और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच क्षेत्र में जहाजों पर चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है. सूत्रों ने चिंता व्यक्त की कि चूंकि वैश्विक स्तर पर नाविकों में 15 प्रतिशत से अधिक भारतीय हैं, इसलिए ईरान चाहे किसी भी जहाज को निशाना बनाए, भारतीय नागरिकों को नुकसान पहुंचेगा.

सेफसी विष्णु के बारे में जानें

वेबसाइट वेसल फाइंडर पर दी गई जानकारी के अनुसार, 228.6 मीटर लंबा और 32.57 मीटर चौड़ा सेफसी विष्णु 2007 में निर्मित एक कच्चा तेल टैंकर है, जो वर्तमान में मार्शल आइलैंड्स के झंडे के साथ समंदर लांघता है. इसका ग्रॉस टन भार 42010 और डेडवेट टन भार 73976 है.

यह भी पढ़ें: ईरान ने जंग खत्म करने के लिए दुनिया के सामने रखी तीन शर्त- पैसा, हक और गारंटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com