कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को अन्नाद्रमुक और कोविड-19 महामारी की रोकथाम में मदद के लिए पहने जाने वाले मास्क के बीच तुलना करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ‘महज मास्क' है और उसके पीछे आरएसएस और भाजपा है. एक विशाल जनसभा में यहां गांधी ने कहा कि इन दिनों लोगों को मास्क लगाए हुए देखा जा सकता है और इसकी वजह से लोगों की पहचान करनी मुश्किल हो जाती है.
उन्होंने कहा कि मास्क ‘कुछ चीज' छिपा देते हैं और व्यक्ति यह समझ नहीं पाता कि क्या सामने वाले व्यक्ति ने मुस्कान के साथ जवाब दिया या किसी और भाव से. उन्होंने कहा कि यह तुलना सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को समझने के लिए अहम है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस (एसपीए) के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता ने भाजपा के चुनावी सहयोगी अन्नाद्रमुक पर निशाना साधा. यह पहली ऐसी जनसभा थी, जहां द्रमुक नीत एसपीए के सभी दलों के शीर्ष नेता मंच पर एकसाथ नजर आये. इस गठबंधन में कांग्रेस घटक दल है.
गांधी ने कहा, ‘‘यह पुरानी अन्नाद्रमुक नहीं है, कृपया भ्रमित न हों. यह वो अन्नाद्रमुक है जो मास्क लगाए हुए है. यह अन्नाद्रमुक जैसी दिखती है, लेकिन यदि आप मास्क हटायेंगे तो मास्क के पीछे आरएसएस और भाजपा नजर आयेगी.''
उन्होंने अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता के युग के अवसान का संकेत देते हुए दावा किया पुरानी अन्नाद्रमुक तो अब खत्म हो गयी. जयललिता की 2016 में मृत्यु हो गयी थी और उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया था.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह कोई खोखला आवरण है, जिसपर आरएसएस एवं भाजपा का नियंत्रण है. तमिलनाडु के लोगों को सावधान रहने और समझने की जरूरत है कि इस मास्क के पीछे क्या है और यह मास्क क्यों है? '' उन्होंने कहा कि वैसे तो कोई भी तमिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नहीं झुकेगा और न ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह या आरएसएस प्रमुख के चरण स्पर्श करेगा, तो ऐसे में सवाल उठता है कि मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता पलानीस्वामी क्यों उनके सामने दंडवत हो गये जबकि ऐसा समर्पण तमिल संस्कृति एवं परंपरा के विरूद्ध है.
उन्होंने कहा कि पलानीस्वामी मोदी के सामने झुकना नहीं चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करना पड़ता है क्योंकि प्रधानमंत्री के नियंत्रण में प्रवर्तन निदेशालय एवं सीबीआई है. गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं और उनके पास विकल्प नहीं है. '' उन्होंने कहा कि हालांकि, इस समर्पण की कीमत बस तमिलनाडु की जनता द्वारा चुकायी जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बहुत बड़ी कीमत है और तमिल भाषा, संस्कृति एवं इतिहास पर हमला हो रहा है और पलानीस्वामी केंद्र के इस हमले पर चुप हैं.
कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों को लेकर भी पलानीस्वामी को घेरा. उन्होंने कहा कि तमिल लोग प्यार एवं सम्मान करने पर कई गुणा प्यार एवं सम्मान देते हैं लेकिन आरएसएस और मोदी इस पहलू को अपने घमंड के चलते नहीं समझ पाते , परंतु चुनाव नतीजे के बाद वे इस बात को समझने को बाध्य हो जाएंगे.
वीडियो: क्या मीडिया का एक तबका विपक्ष को दबाता है? 'इशारों-इशारों' में संकेत उपाध्याय के साथ देखिए
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं