इस साल पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. ताजा मामला तमिलनाडु का है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और अभिनेत्री से राजनेता बनीं खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को डोसा बनाया. वह थाउजेंड लाइट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार खुशबू सुंदर थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची थीं. वहां उन्होंने एक रेस्टोरेंट में रुककर डोसा बनाया और अपनी कुकिंग स्किल दिखाई.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
Chennai: BJP leader Khushbu Sundar campaigns at Thousand Lights assembly constituency; she also makes dosa as part of her election campaign. #TamilNaduElections pic.twitter.com/kmU6GZIpp5
— ANI (@ANI) March 27, 2021
मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तमिलनाडु में कई उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार या नामांकन दाखिल करने के दौरन क्रिएटिव आइडिया लेकर आ रहे हैं. एक योगा इंस्ट्रक्टर ने मंगलवार को एआईएडीएमके के उम्मीदवार और राज्य सरकार में मंत्री एसपी वेलुमणि के चुनाव प्रचार के दौरान उल्टा होकर कार खींची. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य चुनाव प्रचार के साथ योग और उसके फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करना है.
इससे पहले, तमिलनाडु की तंजावुर सीट से नामांकन दाखिल करने आए निर्दलीय उम्मीदवार संतोष अपने साथ तरबूज लेकर पहुंचे थे क्योंकि उन्हें तरबूज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था.
वहीं, उम्मीदवार हरी नाडर 4.25 किलोग्राम सोना पहनकर अलंगुलम निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने गए थे. किसान एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि थंगा शुनमुगासुंदरम ने अरियालुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के दौरान चुनावी जमा के रूप में सिक्के और पुराने रुपये जमा किए.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को मतदान होना है और वोटों की गिनती 2 मई को होगी. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला डीएमके-कांग्रेस और बीजेपी-एआईएडीएमके गठबंधन के बीच है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं