अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते पट्रोल और डीजल की कीमतें कम की गई हैं. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर हमेशा मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 17-18 पैसे प्रति लीटर की कमी की है. ऐसे में राहुल गांधी का कहना है कि चुनाव को देखते हुए यह कटौती की गई है.
रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ' चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल 17/18 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है. बचत की इस धनराशि से आप क्या-क्या करेंगे? #फ्यूललूटबायबीजेपी'.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल 17/18 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 28, 2021
बचत की इस धनराशि से आप क्या-क्या करेंगे? #FuelLootByBJP
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ‘बांटने वाली ताकतों' के खिलाफ वोट करें : राहुल गांधी
बता दें, रविवार को सभी चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर है. सभी चार मेट्रो शहरों में से मुंबई में अभी सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल के भाव हैं. मुंबई में पेट्रोल 97.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.
Video : फिर लॉकडाउन पर बरसे राहुल गांधी, BJP ने किया पलटवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं