विज्ञापन

CM बनते ही थलापति का ऐलान- अब तमिलनाडु में सिर्फ एक पावर सेंटर है और वो हूं मैं... पढ़िए विजय का फिल्मी भाषण

मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में ही विजय ने एक स्पीच भी दिया. इस जोशीले भाषण में उन्होंने कहा, हमारे इस सफर में कई मुश्किलें आईं. लोगों ने आपका-हमारा मजाक उड़ाया, लेकिन आप पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. इन सबके कारण आज मैं शपथ ले रहा हूं. मैं क्या कहूं समझ में नहीं आ रहा... मैं मैसेंजर ऑफ गॉड नहीं हूं. मैं एक आम आदमी हूं. मैं झूठे वादे नहीं करूंगा.

CM बनते ही थलापति का ऐलान- अब तमिलनाडु में सिर्फ एक पावर सेंटर है और वो हूं मैं... पढ़िए विजय का फिल्मी भाषण
शपथ ग्रहण समारोह में जोशीला स्पीच देते तमिलनाडु सीएम विजय.
  • तमिलनाडु CM विजय ने शपथ ग्रहण समारोह में ही जोशीला भाषण दिया. इसमें उन्होंने अपनी सरकार का रोडमैप बताया.
  • CM विजय ने 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया, ड्रग्स कंट्रोल के लिए स्पेशल यूनिट की भी बात कही.
  • विजय ने अपने भाषण में कहा कि वह झूठे वादे नहीं करेंगे और केवल संभव कार्यों को ही प्राथमिकता देंगे.
चेन्नई:

Tamil Nadu CM Vijay Speech: राजनेता से अभिनेता बने तमिलनाडु CM विजय ने शपथ लेते ही फिल्मी अंदाज में बेहद जोशीला भाषण भी दिया. उन्होंने सीएम पद की शपथ लेते ही उसी मंच से तीन बड़े फैसले भी लिए. जिसमें 200 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स और ड्रग्स कंट्रोल के लिए स्टेशल यूनिट का गठन होगा. सीएम पद की शपथ लेने के बाद विजय ने जो जोशीला स्पीच दिया, उसमें उन्होंने कहा- मुझे पता है भूख क्या होती है? मैं आपमें से एक हूं. मैं आपके भाई-बेटा जैसा हूं. मैं ऐसा महसूस  करता हूं. आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं, इसलिए आपने मुझे सुपरस्टार बनाया, मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं.

शपथ के बाद विजय बोले- मैं झूठे वादे नहीं करूंगा

विजय ने आगे कहा, आपने कहा तुम आओ, हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे. इस सफर में कई मुश्किलें आईं. लोगों ने आपका मजाक उड़ाया, लेकिन आप पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. इन सबके कारण आज मैं शपथ ले रहा हूं. मैं क्या कहूं समझ में नहीं आ रहा... मैं मैसेंजर ऑफ गॉड नहीं हूं. मैं एक आम आदमी हूं. मैं झूठे वादे नहीं करूंगा.

करोड़ों लोगों का साथ है, जो हो सकेगा, वो करेंगेः विजय

उन्होंने आगे कहा कि मैं सिर्फ वही करूंगा, जो संभव है. तो क्या जो संभव नहीं है वो नहीं होगा? करोड़ों लोगों का साथ है, जो भी हो सकेगा वो करेंगे. हजारों करोड़ का करप्शन हुआ है. उन्होंने मेरे लिए बड़ी चुनौतियां छोड़ी हैं. मैं राज्य की हालत पर एक श्वेत पत्र जारी करूंगा और वहां से शुरू करूंगा.

ड्रग्स के खिलाफ आज से ही एक्शन होगा

विजय ने कहा, मैं पूरी पारदर्शिता चाहता हूं. मैं छिपकर कोई काम नहीं करूंगा. मेरा आग्रह है कि मुझे कुछ समय दें, मैं हर वादा पूरा करूंगा. ये आपकी सरकार है. महिला सुरक्षा मेरी प्राथमिकता होगी. ड्रग्स के खिलाफ आज ही से एक्शन होगा. युवाओं को ड्रग्स से बचाना सरकार की जिम्मेदारी होगी.

विजय ने आगे कहा- दोस्त और दुश्नन दोनों के साथ कानून एक सा बर्ताव करेगा. शिक्षा, सेहत, ट्रांसपोर्ट जैसे मूलभूत सुविधाओं पर फोकस होगा. मैं कोई गलती नहीं करूंगा, किसी को गलती नहीं करने दूंगा. अगर किसी को भ्रम है कि हम जीते हैं तो कुछ भी कर सकते हैं, घमंड कर सकते हैं तो ये भूल जाओ.

विजय ने इस स्पीच में यह भी कहा- यहां कई पावर सेंटर नहीं होंगे, सिर्फ एक पावर सेंटर होगा, वो मैं हूं. जो भी मेहनत करेगा, उनका मेरी सरकार में स्वागत है. हम सेक्यूलर सरकार हैं. अल्पसंख्यक भी विजय के चेहरे हैं. आप सबका शुक्रिया. विजय मामा के युवा दोस्तों का शुक्रिया. आपका विजय मामा सभी अच्छे काम करेगा.

टीवीके कार्यकर्ताओं का शुक्रिया, आपके बिना कुछ नहीं होता, मेरे वॉट्सऐप वॉरियर्स को शुक्रिया. चलिए मिलकर नई शुरुआत करते हैं, ये नए सेक्यूलर, सोशल जस्टिस युग की शुरुआत है, अभी से मैं मल्लिकार्जुन, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रवीण चक्रवर्ती, CPIM आदि का शुक्रिया करता हूं.

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु CM बनते विजय के तीन ताबड़तोड़ फैसले, पहला आदेश 200 यूनिट बिजली फ्री
यह भी पढ़ें - तमिलनाडु का अब 'विजय पथ', सुपरस्टार ने ली CM पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Speech, Tamil Nadu CM Vijay, Tamil Nadu CM Vijay Speech, Tamil Nadu CM Vijay Speech At Oath, Tamil Nadu CM Vijay News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com