विज्ञापन

तमिलनाडु का अब 'विजय पथ', सुपरस्टार ने ली CM पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

तमिलनाडु में TVK प्रमुख थलापति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय ने तमिल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

तमिलनाडु का अब 'विजय पथ', सुपरस्टार ने ली CM पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बने मंत्री
तमिलनाडु में सीएम पद की शपथ लेने के बाद विजय ने मंच से गजब का जोश दिखाया है.
  • तमिल फिल्म अभिनेता विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में ली.
  • विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम ने पहली बार चुनाव में 108 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.
  • मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हुए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: सालों तक सिनेमाई पर्दे पर धमाल मचाने वाले फेमस तमिल एक्टर विजय ने आज तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.  चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. पहली बार के चुनाव में ही एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK)  ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी. उसके बाद कुछ दिनों के सियासी खींचतान के बाद  उन्होंने बहुमत का आंकड़ा जुटाया और रविवार को चेन्नई में समर्थकों से भरे स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. विजय ने तमिल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.


विजय के सीएम बनते ही तमिलनाडु की राजनीति ने नए युग में प्रवेश लिया. शपथ ग्रहण के दौरान जैसे ही विजय का नाम पुकारा गया, पूरा स्टेडियम समर्थकों के शोर से गूंज उठा. इस दौरान लोग विसिल भी बजाते दिखे. समर्थकों के भारी उत्साह ने विजय को भी जोश में नजर आए. इसकी तस्वीरें भी सामने आई है. 

तमिलनाडु में विजय के साथ-साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. विजय के साथ 9 और मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है.
 

तमिलनाडु में मंत्री पद की शपथ लेने वाले 9 विधायक कौन?

  1. थिरू एन.आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली. वो त्यागराज सीट से विधायक हैं. साथ ही आनंद टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता भी हैं.
  2. टीवीके नेता और प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो विल्लिवक्कम सीट से विधायक है और वीसीके के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं.
  3. टीवीके के महासचिव केजी अरुण राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली. तिरुतेंगोडे सीट से नव निर्वाचित विधायक अरुण पूर्व IRS अधिकारी हैं.
  4. केए. सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. नवीं बार के विधायक सेंगोट्टैयन टीवीके से पहले लंबे समय तक AIADMK से जुड़े रहे है.
  5. मायलापुर से नव निर्वाचित विधायक पी. वेंकेटरामनन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो विजय के मैनेजर भी रह चुके हैं.
  6. आर. निर्मल कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो तमिलनाडु में बीजेपी सोशल मीडिया के चीफ रह चुके हैं. वो कभी AIADMK का भी हिस्सा रहे.
  7. विजय कैबिनेट में तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. वो टीवीके के प्रचार सचिव हैं.
  8. डॉ.टीके प्रभु भी टीवीके सरकार में मंत्री बने हैं. कराईकुडी सीट ने वो विधायक बने हैं. प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं.
  9. एस.कीर्तना ने भी मंत्री पद की शपथ ली. 29 साल की कीर्तना टीवीके सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं. 

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार किया और अब वो सरकार बना चुके है.

यह भी पढ़ें - कौन हैं कीर्तना? जो मात्र 29 साल में बनी तमिलनाडु की मंत्री, बोलती हैं फर्राटेदार हिंदी, तोड़ा 70 सालों का रिकॉर्ड
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com