विज्ञापन

तमिलनाडु CM बनते विजय के तीन ताबड़तोड़ फैसले, पहला आदेश 200 यूनिट बिजली फ्री

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही थलापति विजय एक्शन में नजर आए. उन्होंने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल फोर्स के गठन का भी ऐलान किया. 

तमिलनाडु CM बनते विजय के तीन ताबड़तोड़ फैसले, पहला आदेश 200 यूनिट बिजली फ्री
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली सप्लाई की घोषणा की.
  • उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित करने का ऐलान किया.
  • ड्रग्स के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की घोषणा भी मुख्यमंत्री विजय ने की.

Tamil Nadu CM Vijay Big Announcement: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही थलापति विजय एक्शन में नजर आए. उन्होंने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल फोर्स के गठन का भी ऐलान किया. दरअसल TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद लोगों को संबोधित किया. इसी संबोधन में उन्होंने इन तीन घोषणाओं की जानकारी दी. विजय ने पहले ही कहा था कि वो सीएम बनते ही काम शुरू कर देंगे. 

TVK चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद पहले डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए, जिनमें शामिल हैं-

  1. 200 यूनिट फ्री बिजली सप्लाई
  2. ड्रग्स से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स
  3. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स

विजय के मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण देखने को मिला. अभिनेता से नेता बने 51 वर्षीय विजय की मुख्य टीम को उनकी पहली सरकार में जगह मिली है. अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी शाही परिवार से नहीं आते और जनता ने उन्हें अपनाया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों को झूठे वादे कर धोखा नहीं देंगे.

समारोह में विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर और उनकी मांग शोभा, अभिनेत्री तृषा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. यह कार्यक्रम चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया.


यह भी पढ़ें - तमिलनाडु का अब 'विजय पथ', सुपरस्टार ने ली CM पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बने मंत्री

यह भी पढ़ें - CM बनते ही थलापति का ऐलान- अब तमिलनाडु में सिर्फ एक पावर सेंटर है और वो हूं मैं... पढ़िए विजय का फिल्मी भाषण

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com