सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की जज ने शुक्रवार को बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा (West Bengal post poll violence case) मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी (Justice Indira Banerjee) ने मामले से खुद को अलग करते हुए कहा, "मैं मामले की सुनवाई नहीं करना चाहती." जस्टिस बनर्जी कोलकाता से हैं. मामले में पीड़ित परिवार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच से मांग को लेकर अदालत गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार से उस मामले में जवाब मांगा था, जिस पर राज्य सरकार ने कहा था कि याचिकाएं "राजनीति से प्रेरित" हैं और उन्हें खारिज कर दिया जाए.
अगले 6 से 8 हफ्तों में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर: NDTV से बोले AIIMS प्रमुख
राज्य सरकार ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद होने वाली हर हिंसा को चुनाव के बाद की हिंसा नहीं कहा जा सकता. ममता बनर्जी सरकार ने पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट को भी सूचित किया था कि भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जस्टिस बनर्जी के हटने से अब मामले को दूसरी बेंच के पास भेजा जाएगा. सामूहिक बलात्कार की दो पीड़िताओं ने भी अपने मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल या सीबीआई से अपील की है.
जीवित बचे लोगों में से एक अनुसूचित जाति समुदाय की नाबालिग है, जिसके साथ 9 मई को मुर्शिदाबाद जिले में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था. दूसरी पूर्वी मिदनापुर जिले की 60 वर्षीय महिला है, जिसके साथ 4 मई को उसके 6 साल के पोते के सामने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था. दोनों ने दावा किया है कि यह राजनीति से प्रेरित हिंसा थी.
जम्मू-कश्मीर को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक
भाजपा ने आरोप लगाया कि अप्रैल-मई के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद उसके गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी, महिला सदस्यों पर हमला किया, घरों में तोड़फोड़ की, पार्टी सदस्यों की दुकानों को लूट लिया और उसके कार्यालयों में तोड़फोड़ की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं