सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़े पैमाने पर हाई कोर्ट के जजों के तबादले किए हैं. इसके तहत छह हाईकोर्ट के 16 जजों के तबादले की सिफारिश में 15 की सिफारिश दोबारा की गई है. तीन हाईकोर्ट द्वारा जजों के तबादले की सिफारिश लिस्ट में में गुजरात और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चार-चार जज हैं. कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट में जिन चार जजों का तबादला करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है, उनमें जस्टिस हेमंत एम प्रचछक भी शामिल हैं. उन्होंने राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था.
उनके अलावा जस्टिस गीता गोपी ने भी राहुल गांधी के 'मोदी मानहानि' मामले की सुनवाई से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि मेरे सामने मत सूचीबद्ध करें. इस तरह देखा जाए तो राहुल गांधी के मुकदमे से जुड़े दो जज तबादला सूची में हैं. जस्टिस गोपी को गुजरात से मद्रास और जस्टिस प्रच्छक को पटना हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है. वहीं, जस्टिस समीर जे दवे का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट में करने को सिफारिश की गई है. जस्टिस दवे ने तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था. इनके अलावा चौथे जज अल्पेश वाई कोगजे को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इन जजों ने अपना तबादला रोकने या फिर अड़ोस-पड़ोस के राज्यों में करने पर विचार करने की गुजारिश सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम से की थी. लेकिन कॉलेजियम ने उनकी अपील 'डिसमिस' करते हुए कोई राहत नहीं दी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कई जजों के तबादले की सिफारिश दोबारा सरकार को भेजी है. पिछली सिफारिश के बाद जजों ने कॉलेजियम से अपने निर्णय और प्रस्तावों पर पुनर्विचार की गुहार लगाई थी. लेकिन कॉलेजियम ने जजों की गुहार खारिज कर दी.
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट से जस्टिस विवेक सिंह को मद्रास हाईकोर्ट भेजे जाने का प्रस्ताव है.
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जस्टिस प्रकाश पाडिया को झारखंड, जस्टिस एसपी केसरवानी को कलकत्ता, जस्टिस राजेंद्र कुमार (IV) को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेजे जाने की सिफारिश की है .
- आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से जस्टिस सी मानवेंद्र रॉय को गुजरात और जस्टिस दुप्पला वेंकट को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेजे जाने का प्रस्ताव दुबारा भेजा गया है.
- कलकत्ता हाईकोर्ट से जस्टिस शेखर बी सराफ को इलाहाबाद हाईकोर्ट, जस्टिस लपिता बनर्जी को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, जस्टिस बिबेक चौधरी को पटना हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है .
- तेलंगाना हाईकोर्ट से जस्टिस अनुपमा चक्रवर्ती को पटना, जस्टिस मन्नुरी लक्ष्मण को राजस्थान, जस्टिस एम सुधीर कुमार को कलकत्ता, जस्टिस सी सुमनलता को गुजरात हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है.
- पटना हाईकोर्ट से जस्टिस मधुरेश प्रसाद को कलकत्ता और कर्नाटक हाईकोर्ट से जस्टिस नरेंद्र जी को ओडिशा हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं