विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

ननद-भाभी की जंग, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने ठोका 20 करोड़ का केस, करिश्मा कपूर के बच्चों का भी चल रहा मामला

दिवंगत संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंदिरा के खिलाफ मानहानि से जुड़ा मामला कोर्ट में दाखिल किया है. संजय कपूर की संपत्ति को लेकर पहले ही कई विवाद चल रहे हैं.

ननद-भाभी की जंग, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने ठोका 20 करोड़ का केस, करिश्मा कपूर के बच्चों का भी चल रहा मामला
sunjay kapur and karisma kapur
नई दिल्ली:

बिजनेसमैन संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्ति के मामले में एक मामला अदालत में पहुंच गया है. संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दाखिल करने के बाद 20 करोड़ का मुआवजा मांगते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने नया सिविल वाद दायर किया है. जबकि पटियाला हाउस कोर्ट में दायर मामले में मंदिरा के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग की गई है. संजय की संपत्ति को लेकर उनकी दूसरी पत्नी अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ कानूनी लड़ाई में उलझी प्रिया ने दावा किया है कि मंदिरा के पॉडकास्ट में दिए गए बयानों के कारण उन्हें सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा है.

इस दीवानी मुकदमे में पॉडकास्टर को भी प्रतिवादी बनाया गया है. प्रिया ने मानहानि, मानसिक पीड़ा और सामाजिक अपमान के लिए 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. उन्होंने अदालत से यह भी आग्रह किया है कि वह मंधिरा और पॉडकास्ट होस्ट को उनके खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने या प्रसारित करने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी करे, साथ ही उन्हें डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मौजूदा सामग्री को हटाने का निर्देश दे.

ये भी पढ़ें - संजय कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया कपूर की नीयत पर उठाए सवाल, अब पूछा- पापा के पोलो वाले घोड़ों का क्या हुआ?

संजय कपूर की मां रानी कपूर भी कोर्ट में 

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उन्होंने अपने नाम पर बने फैमिली ट्रस्ट को रद्द करने की मांग की है. रानी कपूर ने आरोप लगाया कि इसे धोखाधड़ी से बना था. संपत्ति को अवैध रूप से ट्रांसफर करने की खातिर इस ट्रस्ट का इस्तेमाल किया गया.  रानी कपूर ने आरोप लगाया था कि ट्रस्ट उनकी जानकारी के बिना बना था. उन्हें उन संपत्तियों से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया, जिन पर उनका हक था.दस्तावेजों पर बिना उनके कंटेंट या कानूनी नतीजों के बारे में बताए बिना हस्ताक्षर कराए गए.

ये भी पढ़ें - संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की लड़ाई के बीच, करिश्मा कपूर की सास ने लिया बड़ा एक्शन, बहू प्रिया को भेजा समन

करिश्मा कपूर के बच्चों का भी मामला

करिश्मा कपूर के बच्चों का कहना है कि प्रिया कपूर उनके पिता (संजय कपूर) की प्रॉपर्टी डिटेल छिपाई जा रही है. दिल्‍ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर से उनके पति संजय कपूर की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है. संजय कपूर की संपत्ति का विवाद लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है. करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर ने पिता संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी. संजय कपूर के करिश्मा कपूर से तलाक के बाद प्रिया से उनकी शादी हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunjay Kapur, Priya Sachdev Kapur, Defamation Suit, Mandhira Kapur, Karisma Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com