- सूचना सेठ की पुलिस हिरासत को कोर्ट ने सोमवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दिया
- पुलिस ने कोर्ट में कहा कि सूचना सेठ जांच में सहयोग नहीं कर रही है
- सेठ ने लाश ले जाने की बात मान ली है, लेकिन हत्या से इनकार कर रही है
गोवा की एक अदालत ने चार साल के अपने बेटे की हत्या के मामले में जांच का सामना कर रही सूचना सेठ (Suchana Seth) की पुलिस हिरासत सोमवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी. पुलिस ने हिरासत बढ़ाए जाने का आग्रह करते हुए अदालत से कहा कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रही है. छह दिन की प्रारंभिक हिरासत समाप्त होने के बाद एक स्टार्टअप कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सेठ को गोवा बाल न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस ने अदालत को बताया कि उसे अब भी अपराध के मकसद का पता लगाना बाकी है और आरोपी के अलग हो चुके पति वेंकट रमन द्वारा दिए गए बयान के विवरण के साथ उसका सामना कराने की भी जरूरत है.
सेठ (39) को आठ जनवरी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग से तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने बेटे के शव को बैग में डालकर टैक्सी में यात्रा कर रही थी. उसे वहां से गोवा लाया गया था. मापुसा शहर की एक अदालत ने उसे छह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था. उस पर गोवा के कैंडोलिम स्थित एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या करने का आरोप है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी जांचकर्ताओं के साथ बिलकुल भी सहयोग नहीं कर रही है और वह अपने बेटे की हत्या से लगातार इनकार कर रही है.
लाश ले जाने की बात स्वीकारी, लेकिन मर्डर की नहींउन्होंने कहा, 'वह अन्य सभी हिस्सों की पुष्टि कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि वह बच्चे की लाश को एक बैग में ले गई थी. लेकिन उसने यह मानने से इनकार कर दिया कि उसने उसे मार डाला. वह बार-बार दावा करती है कि बच्चे की मौत के लिए उसका पति जिम्मेदार है.'
पूछताछ के लिए और समय चाहती है पुलिसअधिकारी ने कहा, 'हमने उसकी हिरासत बढ़ाने का आग्रह किया क्योंकि हम उससे पूछताछ के लिए और समय चाहते हैं. हमें उसका डीएनए नमूना लेने जैसी अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी हैं. हमें अभी हत्या के मकसद का भी पता लगाना है.' पुलिस ने अदालत को बताया कि वह आरोपी और बच्चे का मिलान करने के उद्देश्य से डीएनए परीक्षण कराना चाहती है जिसके लिए नमूने एकत्र करने की जरूरत है. अधिकारी ने कहा कि यह प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने कहा, 'सेठ के पति वेंकट रमन के बयान की रिकॉर्डिंग पूरी हो गई है. आईओ (जांच अधिकारी) इस बयान की उसके (सेठ) सामने दोबारा पड़ताल करना चाहते हैं, जिसके लिए हिरासत बढ़ाए जाने की आवश्यकता थी.'
ये भी पढ़ें :
* "पिछले पांच रविवार से..." : बेटे की हत्या की आरोपी सेठ के पति ने किए कई अहम खुलासे
* आरोपी CEO को लेकर गोवा के उसी अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस जहां महिला ने की थी बेटे की हत्या
* बेटे की हत्या की आरोपी बेंगलुरु की CEO की गिरफ्तारी के बाद हुए 10 चौंकाने वाले खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं