चार साल के बेटे की हत्या की आरोपी व एआई-आधारित एक स्टार्टअप कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सूचना सेठ के पति ने शनिवार को गोवा पुलिस को बताया कि सेठ ने उन्हें पिछले पांच रविवार से बेटे से नहीं मिलने दिया.
वेंकट रमन जांच के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए दोपहर के समय बेंगलुरु से कलंगुट थाने पहुंचे.
पुलिस के अनुसार, सेठ ने उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव एक बैग में रखा और बेंगलुरु वापस जाने के लिए टैक्सी ली, लेकिन उसे आठ जनवरी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक उनके बयान का काफी हिस्सा दर्ज किया जा चुका था और दोपहर के भोजन के बाद रमन आईओ के साथ फिर से बैठे.
उन्होंने कहा कि रमन ने पुलिस को बताया कि उनके और सेठ के बीच बेंगलुरु की एक पारिवारिक अदालत में तलाक का मुकदमा चल रहा है.
अधिकारी के अनुसार, रमन ने दावा किया कि अदालत ने उन्हें मुलाकात का अधिकार दिया था लेकिन सेठ ने उन्हें पिछले पांच रविवार से उनके बेटे से नहीं मिलने दिया. जब बेटे की हत्या हुई तब रमन इंडोनेशिया के जकार्ता में थे.
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश करने से पहले अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें- बीआरएस नेताओं और आलाकमान में पार्टी का नाम टीआरएस करने को लेकर मांग बढ़ी
ये भी पढ़ें- "वासना नहीं, प्यार" : अदालत ने 13 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी शख्स को दी जमानत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं