गोवा में अपने चार साल के बेटे की हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है. इसी क्रम में पुलिस आरोपी महिला को लेकर शनिवार को गोवा के उसी अपार्टमेंट में पहुंची जहां उस महिला ने कथित तौर पर अपने चार साल के बेटे की हत्या की थी. पुलिस ने उस अपार्टमेंट में सीन को रीक्रिएट भी किया. पुलिस ने इसे लेकर कहा कि ये करना जांच के लिहाज से बेहद जरूरी था.सूत्रों के अनुसार सूचना सेठ ने घटनास्थल पर ले जाए जाने के बाद कई नए खुलासे भी किए हैं. जिससे जांचकर्ताओं को इस हत्या के पीछे के मकसद को समझने में मदद मिलेगी.
आरोपी सूचना सेठ ने पुलिस को अपार्टमेंट के अंदर जाने के बाद वह जगह भी बताई जहां उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपी महिला ने ये नहीं माना है कि उसने ही अपने बेटे की हत्या की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अपार्टमेंट में की थी बेटे की कथित हत्या
कुछ दिन पहले ही पुलिस को बेंगलुरु की इस सीईओ से एक नोट भी मिला था जिसमें उसने अपने पति के साथ बिगड़ते रिश्तों की बात लिखी थी. सूचना पर कथित तौर पर अपने पति के साथ लड़ाई के बाद गोवा के एक होटल के कमरे में अपने बेटे की हत्या करने का आरोप है. उसकी चिकित्सीय जांच के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन भी किया जाएगा.
पुलिस सूत्रों ने कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही है और उसे अब तक "कोई पछतावा" नहीं है. पुलिस के अनुसार उसने 6 जनवरी को कैंडोलिम में अपार्टमेंट में चेक-इन किया और 8 जनवरी तक वहां रही. उसने कथित तौर पर अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या कर दी और सोमवार को अपने बेटे का शव एक बैग में भरकर भागने की कोशिश कर रही थी.
जब अपार्टमेंट के कर्मचारी कमरे की सफाई करने गए तो उन्हें तौलिए पर खून के धब्बे मिले. स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उन्हें बताया कि महिला जब यहां आई थी तब उसके साथ एक बच्चा था लेकिन चेक आउट करते समय वह बच्चा गायब मिला. पुलिस ने मिली सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं