ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी, 2026 से शुरू.
Goa Staff Selection Commission (GSSC): गोवा कर्मचारी चयन आयोग (GSSC) ने 722 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. GSSC की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार रेंज वन अधिकारी, पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक, सहायक अधीक्षक सहित कई पदों पर भर्ती की जानी है. जो भी लोग आवेदन करना चाहते हैं, वो गोवा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर समय रहते आवेदन कर दें. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 20 फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएगी, जो कि 13 मार्च, 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख तक का इंतजार न करें.
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी -
| कब जारी किया गया नोटिफिकेशन | 13 फरवरी, 2026 |
| कब शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | 20 फरवरी 2026 |
| आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख | 13 मार्च 2026 |
| आवेदन करने का लिंक | https://gssc.goa.gov.in/ |
| कितने पदों पर होगी भर्ती | 722 |
आवेदन करने की प्रक्रिया
- इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए GSSC की आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाना है.
- 20 फरवरी, 2026 को यहां पर आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसपर क्लिक करना होगा.
- लिंक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर पूछी गई जानकारी को सही से भर दें.
रखें इन बातों का ध्यान
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते हुए गलत जानकारी नहीं भरें.
- किसी भी तरह की गलत जानकारी भरने से फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा.
- आवदेन करते हुए आवश्यक दस्तावेज जरूर अपलोड करें. बिना दस्तावेज अपलोड के फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
- आवेदन फॉर्म समिट करने से पहले सभी जानकारी को एक बार चेक कर लें.
ये भी पढ़ें- Bihar Police PET एडमिट कार्ड जारी, फिजिकल टेस्ट 12 मार्च से होंगे शुरू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Goa Recruitment, Goa Police Constable Recruitment, Forest Guard, GSSC Group C Recruitment 2026