विज्ञापन

दिवाली से पहले बढ़ा पराली का संकट, पंजाब में सबसे ज्यादा, राजस्थान, यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में 6226 मामले

दीपावली से पहले ही पराली का संकट बढ़ता जा रहा है, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़े हैं. CREAMS लैब की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 6 राज्य पराली जलाने में सबसे आगे हैं.

दिवाली से पहले बढ़ा पराली का संकट, पंजाब में सबसे ज्यादा, राजस्थान, यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में 6226 मामले
दिवाली से पहले बढ़ा पराली का संकट (फाइल फोटो)
  • 15 सितंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच सात राज्यों में कुल 6266 पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं
  • पंजाब में 357 घटनाएं सबसे अधिक दर्ज हुईं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 139 और राजस्थान में 58 घटनाएं हुईं
  • 6 नवंबर को छह राज्यों में 589 पराली जलाने की घटनाएं हुईं, जबकि 3 नवंबर को पंजाब में 584 घटनाएं रिकॉर्ड हुईं

दिवाली से पहले पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. कृषि मंत्रालय की संस्था CREAMS लैब की तरफ से जारी ताजा आकड़ों के मुताबिक 15 सितंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच 7 राज्य पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में अब तक कुल 6266 पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की जा चुकी हैं. सैलैटेलाइट रिमोट सेंसिंग की मदद से पराली (धान के अवशेष) जलाने से होने वाली सक्रिय आग की घटनाओं की संख्या को रिकॉर्ड किया गया है. जिससे प्रदूषण भी बढ़ा है. 

6 राज्यों में जलाई गई पराली की ताजा घटनाएं

  • पंजाब: 357 घटनाएं - सबसे ज्यादा
  • मध्य प्रदेश: 139 घटनाएं - दूसरे नंबर पर
  • राजस्थान: 58 घटनाएं
  • उत्तर प्रदेश: 23 घटनाएं
  • हरियाणा: 09 घटनाएं
  • उत्तराखंड: 03 घटनाएं

CREAMS लैब के ताजा बुलेटिन के अनुसार, सिर्फ 6 नवंबर को ही छह राज्यों में कुल 589 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं. बता दें कि 3 नवंबर को पंजाब में इस सीजन की सबसे ज्यादा 584 पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई थीं. 

ये वीडियो भी देखिए

हालांकि CREAMS लैब के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साल थोड़ी राहत है. पंजाब में पिछले साल 6 नवंबर तक कुल 3,284 पराली की घटनाएं रिकॉर्ड हुई थीं, जबकि इस साल 3,144 घटनाएं हुई हैं. यानी 140 घटनाएं कम दर्ज की गई हैं. दूसरे राज्यों में भी पराली जलने की घटनाओं में कमी देखी जा रही है, लेकिन दिवाली से पहले बढ़ती घटनाएं दिल्ली-NCR की हवा के लिए खतरे की घंटी हैं. क्योंकि पराली की बढ़ती घटनाओं की वजह से हवा का स्तर भी खराब हो रहा है. 

ये भी पढ़ेंः दिवाली पर दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक लेवल पर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 राज्यों में बारिश की संभावना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parali Burning, Parali Burning In Madhya Pradesh, Parali Burning Punjab, Parali Burning Punjab Haryana, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com