विज्ञापन

पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के बामियाल सेक्टर में घुसपैठिया ढेर, आधी रात की कार्रवाई

पंजाब में BSF ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार की आधी रात में पठानकोट बॉर्डर पर एक घुसपैठिया ढेर किया गया है. मामला बामियाल सेक्टर का बताया जा रहा है, इसके बाद BSF ने यहां सर्चिंग बढ़ा दी है.

पठानकोट बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के बामियाल सेक्टर में घुसपैठिया ढेर, आधी रात की कार्रवाई
पठानकोट बॉर्डर पर BSF ने रात में ढेर किया घुसपैठिया (फोटो: NDTV)
  • पंजाब के बामियाल सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल ने एक घुसपैठिए को रात के लगभग दो बजकर पच्चीस मिनट पर मार गिराया.
  • घुसपैठिए ने पाकिस्तान की तरफ से भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की, जिसे BSF के जवानों ने नाकाम किया.
  • BSF की हिट पार्टी ने घुसपैठिए को रोकने के लिए फायरिंग की, जिसमें वह मौके पर ही ढेर हो गया.

पंजाब में पठानकोट बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई हुई है.  सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने यहां एक घुसपैठिया को मार गिराया है. भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के बामियाल सेक्टर में यह एक्शन हुआ है. रात को 2 बजकर 25 मिनट के आसपास यह कार्रवाई हुई.  देर रात भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को BSF के जवानों ने मार गिराया. घटना के बाद पूरे सेक्टर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, BSF की टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर भी सर्चिंग कर रही है, जबकि बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है. 

पंजाब के बामियाल सेक्टर की घटना

बीएसपी ने यह कार्रवाई रात में की है. घटना देर रात लगभग 2 बजकर 25 मिनट की है. बामियाल सेक्टर के अंतर्गत बॉर्डर आउटपोस्ट पहाड़ीपुर पर तैनात जवानों ने सीमा के पास एक संदिग्ध हलचल देखी, अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ से भारतीय इलाके की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया था. जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और अलर्ट हो गए. हिट पार्टी ने घुसपैठिए को रुकने के लिए ललकारा और चुनौती दी, जवानों ने उसे वापस लौटने की चेतावनी भी दी, लेकिन घुसपैठिया नहीं रुका. वह लगातार उज्ज गैप की ओर बढ़ता रहा और भारतीय इलाके में घुस गया.

इसके बाद स्थिति को भांपते हुए BSF की हिट पार्टी ने जवाबी कार्रवाई की. जवानों ने घुसपैठिए पर 05 राउंड फायरिंग की, जिसमें घुसपैठिया मौके पर ही ढेर हो गया. घटना के बाद BSF ने पूरी रात इलाके की घेराबंदी कर निगरानी बढ़ा दी है. सुबह होते ही BSF के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. जवान घुसपैठिए के पास से मिले सामान, हथियार, नशीले पदार्थ या किसी अन्य संदिग्ध वस्तु की जांच कर रहे हैं. यह पता लगाया जा रहा है कि घुसपैठिया अकेले आया था या उसके साथ और भी लोग थे. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किस मकसद से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. 

ये वीडियो भी देखिए

सीमा पर बढ़ी चौकसी

पंजाब में पिछले कुछ महीनों में सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. BSF ने सीमा पर गश्त और निगरानी और बढ़ा दी है। नाइट विजन डिवाइस, थर्मल इमेजर और ड्रोन विरोधी सिस्टम से सीमा की निगरानी की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः चीनी ने फिर अलापा अरुणाचल प्रदेश का राग, भारत की दो टूक- ये देश का अभिन्न हिस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Punjab BSF, Punjab Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com