घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही. संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद, अप्रैल में रिकॉर्ड उच्च जीएसटी संग्रह और विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह से निवेशकों की धारणाओं को बल मिला. इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख ने भी बाजारों में आशावाद को बढ़ाया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500.81 अंक चढ़कर 80,743.05 पर जबकि एनएसई निफ्टी 110.65 अंक की बढ़त के साथ 24,444.85 अंक पर रहा. बाद में सेंसेक्स 816.41 अंक की बढ़त के साथ 81,064.47 पर और निफ्टी 222.30 अंक चढ़कर 24,556.50 पर कारोबार करने लगा.
अदाणी पोर्ट्स के शेयर में उछाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स के शेयर में करीब पांच प्रतिशत की तेजी आई. मारुति, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी मुनाफे में रहे. वहीं नेस्ले, टाइटन, बजाज फिनसर्व और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे. एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 शत की बढ़त के साथ 62.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 50.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
वहीं माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर अबतक के उच्च स्तर करीब 2.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह मजबूत आर्थिक गतिविधियों और कंपनियों के मार्च के अंत में खातों के मिलान को दर्शाता है. बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं