शेयर बाजार में बुधवार को पावर ट्रांसमिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली एक इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) के शेयर फोकस में रहे. कंपनी के शेयर 19 फीसदी से ज्यादा उछलकर एनएसई पर 12.89 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए. यह तेजी उस बड़ी खबर के बाद आई है, जिसमें बैंकों ने कंपनी को काम शुरू करने के लिए 510.59 करोड़ रुपये की मदद देने का फैसला किया है.
कारोबार के अंत में कंपनी के शेयर बीएसई पर 20 फीसदी तेजी के साथ 12.96 के लेवल पर बंद हुए. इन शेयरों का 52 वीक का हाई प्राइस 14.41 रुपये (जून 2026 में) है. वहीं, 52 वीक का लो प्राइस 7.92 रुपये (जनवरी 2026 में) है. इस कंपनी का मार्केट कैप 1,540 करोड़ रुपये है. इसका ऑल टाइम हाई 279.28 रुपये है जबकि ऑल टाइम लो 0.64 रुपये है.
5 साल का इंतजार खत्म
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए एक प्लान मंजूर किया था, बैंकों की तरफ से इसे लागू करने में 5 साल की देरी हुई, लेकिन अब आखिरकार लेंडर्स ने कंपनी के लिए 510.59 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट जारी करना शुरू कर दिया है. अब तक इन सरकारी सुविधाओं के न मिलने के कारण कंपनी के पास ऑर्डर होने के बावजूद वह काम शुरू नहीं कर पा रही थी. अब पैसा और गारंटी मिलने से कंपनी अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा कर पाएगी और नए ऑर्डर्स भी हासिल कर सकेगी.
(Disclaimer: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से सलाह ले लें.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं