नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए 31 अक्टूबर 2013 को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की शुरुआत की थी. ये दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है और इसके अंदर एक लाइब्रेरी भी है, जहां पर सरदार पटेल से जुड़े इतिहास को दर्शाया गया है. इसके बनने के बाद से गुजरात के केवड़िया कस्बे में एक बड़ा बदलाव आया है.
'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' बनाने के समय कई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया. साथ ही कई जरूरी चीजों का भी खास ख्याल रखा गया है. ये दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति तो है ही, इसे काफी खूबसूरती से बनाया भी गया है. दुनिया की लगभग सभी स्टैचू बड़े शहर के मुख्य में है, लेकिन सरदार सरोवर डैम की वजह से जो सबसे बड़ी परियोजना है, इसके कारण इसे केवड़िया में बनाया गया है.
'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के आकार की वजह से इसे बनाने में काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा. बाकी स्टैच्यू बेड एरिया से गाउन से पैरलर ढके होते हैं, जिनके अंदर भार को डिवाइड किया जा सकता है, लेकिन 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' दो पैरों पर खड़ी है, इसीलिए काफी जटिलाओं के बीच इसका निर्माण किया गया.
'आजादी के बाद सरदार पटेल को उनके योगदान का उचित सम्मान नहीं मिला.. ": गृह मंत्री अमित शाह
सरदार सरोवर डैम को बारिश के समय देखने सिर्फ ढीई से तीन हजार लोग आते थे. लेकिन 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की वजह से आज यहां तीस से पैंतीस हजार लोग देखने आते हैं और इसकी वजह से केवड़िया के स्थानीय सहित सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
नर्मदा नदी के किनारे बने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की खूबसूरती देखते ही बनती है. यहां हर शाम को मां नर्मदा की आरती भी होती है. हालांकि यहां लोगों को नदी में जाने की इजाजत नहीं है, क्योंकि नर्मदा नदी में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं. कहा जाता है कि मगरमच्छ मां नर्मदा की सवारी है, इसीलिए इसका यहां संरक्षण किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं