विज्ञापन

Assam: तोहफे देकर जीता भरोसा, राजू खान ने 11 साल की बच्ची से की हैवानियत

असम के तिनसुकिया में 11 साल की बच्ची के यौन शोषण करने के आरोपी राजू खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Assam: तोहफे देकर जीता भरोसा, राजू खान ने 11 साल की बच्ची से की हैवानियत
Assam Crime News
NDTV

Assam News: असम के तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा इलाके से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दोस्ती की आड़ में 28 साल के एक युवक ने घर की 11 साल की बच्ची का यौन शोषण किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर  उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी हैय

गिफ्ट और पैसे का लालच देकर परिवार का भरोसा जीता

मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मार्गेरिटा के राजू खान के रूप में हुई है.परिवार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने घटना को अंजाम देने से पहले बच्ची के पिता से दोस्ती बढ़ाई. जिसके जरिए वह उनके घर अक्सर  आने-जाने लगा. इस दौरान बच्ची केमाता पिता का भरोसा जीतने के लिए  वह मंहगे पैसे और तोहफें देता था. इससे पीड़िता के  माता-पिता का भरोसा  उस बढ़ता चला गया. इसी को हथियार बनाकर   आरोपी ने सिदेहिंग आगबांधा गांव स्थित उनके घर के अंदर ही मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया.

कैसे हुआ वारदात का खुलासा?

यह घिनौना सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन  इस बात का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में बच्ची की तबीयत बिगड़ी जिसपर घर की महिलाओं ने चिंता जताई. इसके बाद जब पड़ोसियों ने परिवार से पूछताछ की, तो बच्ची के शोषण की घटना का पता चला. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी राजू खान को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे मार्गेरिटा पुलिस के हवाले कर दिया.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मार्गेरिटा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर POCSO एक्ट  के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपी पुलिस हिरासत में है. जांच में तेजी लाई जाएगी.

कड़ी सजा की मांग

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि, आरोपी पुलिस हिरासत में है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जांच में तेज़ी लाई जाएगी. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच में तेजी  लाई जाएगी. साथ ही इस बात की भी गहनता से जांच की जाएगी कि आरोपी ने परिवार में के इतने करीब कैसे आया और क्या इस शोषण में कोई और भी शामिल था या किसी और को इसके बारे में पता था. इस बीच, स्थानीय सामाजिक संगठनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई है.

रिपोर्टर: रत्नदीप

यह भी पढ़ें: साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, फिर भी पुलिस ने ऐसे खोज निकाला; VIDEO वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam News, Assam, Crime News,  Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com