साउथ के अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर मोहनलाल के इलाज में जुटे हैं. अस्पताल की ओर से मोहनलाल के स्वास्थ्य को लेकर एक मेडिकल स्टेटमेंट जारी किया गया है. डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें दवा दी जा रही है. साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें अगले पांच दिनों तक भीड़भाड़ से दूर रहने की सलाह दी है. मोहनलाल की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकें फैंस काफी चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
इंडस्ट्री ट्रैकर श्रीधर पिल्लई ने मोहनलाल की तबीयत बिगड़ने की पुष्टि करते हुए अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल का आधिकारिक बयान साझा किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्पताल ने जारी किया है मेडिकल स्टेटमेंट
पिल्लई ने अस्पताल द्वारा 16 अगस्त को जारी मेडिकल स्टेटमेंट पढ़ते हुए कहा, “यह प्रमाणित किया जाता है कि मैंने मोहनलाल, 64 साल के पुरुष, एमआरडी नंबर 1198168 की जांच की है. उन्हें तेज बुखार है, सांस लेने में कठिनाई है और सामान्य मायलगिया (मसल्स में दर्द) की शिकायत है. उन्हें वायरल श्वसन संक्रमण होने का संदेह है. अगले 5 दिनों तक उन्हें आराम के साथ दवाएं लेने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी गई है."
अमृता अस्पताल के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. गिरीश कुमार केपी ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं.
बरोज से निर्देशन में कदम रख रहे हैं मोहनलाल
मोहनलाल अपनी एक फिल्म की शूटिंग के बाद हाल ही में गुजरात से लौटे थे. साथ ही इन दिनों वह फिल्म 'बरोज' के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों में जुटे थे. इस फिल्म से पहली बार मोहनलाल निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं. फैंस मोहनलाल के अभिनय के दीवाने हैं, लेकिन अब उनके निर्देशक के रूप में डेब्यू करने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बरोज 2 अक्टूबर को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें :
* 9 कहानियां, 9 सुपरस्टार्स, साउथ से आई इस सीरीज के ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल, बोले- ब्लॉकबस्टर मास्टरपीस
* साउथ सुपरस्टार्स का है 143 मेंबर्स वाला व्हाट्सएप ग्रुप, एक्ट्रेस ने खोला राज, बताया कौन-कौन सुपरस्टार हैं इसके मेंबर
* 57 का हीरो, दो साल में बनी साउथ की ये फिल्म, 18 दिन में शूट हुआ क्लाइमैक्स, रीमेक में काम करने को बेताब थे सलमान खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं