Pm Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment 2026 LIVE Updates: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत 22वीं किस्त आज जारी की जा रही है. इस किस्त के जरिए पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. बताया जा रहा है कि इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ मिलने वाला है. सरकार की इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि खेती और घर की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें मदद मिल सके. हर साल किसानों को इस योजना के तहत कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं.
आज जारी होने वाली 22वीं किस्त को लेकर किसानों में काफी उत्साह और इंतजार देखा जा रहा है. कई किसान सुबह से ही यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके खाते में पैसा कब आएगा, किस समय किस्त जारी होगी. वहीं, कुछ के मन में यह सवाल भी है कि क्या उन्हें इस बार पैसा मिलेगा या नहीं? इसी कड़ी में यहां हम आपको PM Kisan योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी लगातार बताते रहेंगे. आइए जानते हैं किस समय किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, किन किसानों को इस बार किस्त का फायदा मिलेगा और किन कारणों से कुछ किसानों की किस्त रुक सकती है.
इसके अलावा आप यहां यह भी जान सकेंगे कि लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, मोबाइल या आधार नंबर से किस्त का स्टेटस कैसे देखें और अगर पैसा नहीं आया तो क्या करना चाहिए. अगर आप भी PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं, तो इस लाइव अपडेट को देखते रहें. जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, हम यहां उसे अपडेट करते रहेंगे ताकि आपको योजना से जुड़ी हर जरूरी खबर तुरंत मिल सके.
PM Kisan Yojana 22nd Installment: आपके खाते में पैसे न आएं तो क्या करें?
कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ किसानों के खाते में किस्त का पैसा समय पर नहीं पहुंच पाता. अगर आपके बैंक खाते में 2,000 रुपये नहीं आएं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस स्थिति में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. किसान 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं. यह हेल्पलाइन कार्य दिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है.
हालांकि, इससे पहले कुछ अन्य बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी जानकारी
PM Modi ने एक्स पर दी जानकारी
आज यानी 13 मार्च, शुरक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से एक कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे. इसे लेकर पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी गई है.
Tomorrow’s programme in Guwahati is very special because:
— Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2026
22nd installment of the PM-KISAN scheme would be released.
Land rights to 3.5 lakh tea garden families will be conferred.
In addition to this, various works like the Kopili Hydro-Electric Project, Capacity Enhancement…
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं. अब तक सरकार किसानों को 21 किस्तें जारी कर चुकी है और अब आज 22वीं किस्त जारी होने वाली है.
महिला किसानों को मिलेगा लाभ
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा 4.27 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाएगा. खास बात यह है कि इस बार 2 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा.
कितने बजे जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज असम की राजधानी गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे. शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा.