साउथ की फिल्मों की बात जब उठती है तो हम तेलुगु और तमिल फिल्मों का जिक्र जरूर करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने भी ढेर सारी हिट फिल्में दी हैं जिन्हें देखकर लगता है कि काश बॉलीवुड में भी ऐसी फिल्म जरूर बनती. खास तौर पर रीमेक की बात करें तो साउथ इंडस्ट्री हमेशा बॉलीवुड के लिए इंस्पिरेशन रही है. ऐसी ही एक मूवी की आज बात करते हैं जिसने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेस के नए पैमाने बनाए और इस मूवी में 57 साल के हीरो ने खुद ही सारे स्टंट करके लोगों को चौंका दिया था.
बात हो रही है 2016 में आई मलयालम मूवी पुलिमुरुगन की. जी हां पुलीमुरुगन ऐसी शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में थे और फिल्म बाघ के शिकार पर आधारित थी. फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के स्पेशल जूरी पुरस्कार से नवाजा गया था. बता दें कि ये फिल्म महज 25 करोड़ में बनी थी और इसने 152 करोड़ का कलेक्शन करके लोगों को हैरान कर डाला था. फिल्म में मोहनलाल मुरुगन बने थे जिसके पिता को बाघ मार देता है. बाद में बाघ से बदला लेने के लिए मुरुगन बाघ मारने की ट्रेनिंग लेता है और उस बाघ को मारकर अपना बदला पूरा करता है. आपको बता दें कि उस वक्त मोहनलाल की उम्र 57 साल थी और उन्होंने फिल्म के खतरनाक स्टंट करने के लिए किसी की मदद तक नहीं ली. उन्होंने सभी स्टंट और एक्शन खुद किए. मोहनलाल की ये पहली फिल्म थी जिसकी रिलीज से पहले ही सभी शो हाउसफुल हो गए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिमुरुगन फुल मूवी
पुलिमुरूगन दो साल में बनी. इसके एक्शन डायरेक्टर पीटर हेन ने फिल्म के फाइट सीन शूट करने से पहले मोहनलाल को छह महीने की स्टंट वर्कशॉप करवाने का प्लान बनाया था. लेकिन जब उन्होंने शूटिंग के दौरान मोहनलाल के स्टंट सीन देखे तो वो मोहनलाल के फैन बन गए थे. फिल्म के डायरेक्टर वैशाख थे और इसे उदय कृष्णा ने लिखा था. पुलिमुरुगन मलयालम फिल्मों के इतिहास में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली पहली फिल्म थी और कहते हैं कि सलमान खान इसे देखकर इसका रीमेक करने के लिए काफी उतावले हो गए थे. हालांकि सलमान खान का ये सपना पूरा नहीं हो पाया लेकिन अब भी लोग इस शानदार मूवी को देखकर काफी एंटरटेन होते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं