हर उम्र में खास दोस्त बन जाते हैं क्योंकि दोस्ती के बिना लाइफ बोर हो जाती है. आपके भी दोस्त होंगे और आपने उनको व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ रखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम लोगों की तरह सेलेब्स भी दोस्तों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हैं. इन सेलेब्स के भी दोस्त होते हैं और जहां तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात है, यहां के सुपरस्टार एक बड़े व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आपस में जुड़े हुए हैं. जी हां, आपने सही पढ़ा, साउथ के लगभग सभी बड़े स्टार एक खास व्हाट्सएप ग्रुप के मेंबर हैं. बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में करीब 143 मेंबर हैं और इसमें कई सुपरस्टार शामिल हैं.
साउथ सेलेब्स के व्हाट्सएप ग्रुप में है लक्ष्मी
एक इंटरव्यू के दौरान साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस लक्ष्मी मंचू ने इस बात का खुलासा किया है. लक्ष्मी साउथ फिल्मों में अपने रोल्स के लिए मशहूर हैं और वो मलयालम इंडस्ट्री में भी शानदार काम के लिए जानी जाती हैं. इस बातचीत के दौरान लक्ष्मी ने कहा कि इस खास व्हाट्सएप ग्रुप की वो भी सदस्य हैं.जब उनसे पूछा गया कि इस ग्रुप पर क्या होता है, इस पर लक्ष्मी ने कहा कि अपडेट्स आते रहते हैं, किसी की फिल्म रिलीज हुई, किसी का टीजर आया, किसी ने कुछ साइन किया या और दूसरी सिनेमा से जुड़ी बातें. साउथ के लगभग सभी बड़े स्टार जैसे अल्लू अर्जुन, राणा दग्गुबत्ति, राम चरण जैसे बड़े स्टार इस ग्रुप के मेंबर हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लक्ष्मी ने कहा हम सब साथ बड़े हुए हैं
लक्ष्मी ने इस इंटरव्यू में कहा कि वो इस ग्रुप के काफी क्लोज हैं. उन्होंने कहा इसमें राम चरण है,दग्गुबत्ति हैं जिनके साथ हम बड़े हुए हैं. हम सब साथ साथ बड़े हुए हैं और एक साथ काम कर रहे हैं, इसलिए ये ग्रुप काफी खास बन जाता है क्योंकि हम एक गिरोह की तरह बड़े हुए हैं और ये गिरोह हमेशा ऐसा ही बना रहेगा.हम इस ग्रुप को और बड़ा बनाएंगे. लक्ष्मी ने कहा कि ये ग्रुप काफी खास है और उनको हमेशा इस पर नाज रहेगा. आपको बता दें कि लक्ष्मी हाल ही में मलयालम फिल्म मॉन्सटर में सुपरस्टार मोहनलाल के साथ दिखी थी. इसे लक्ष्मी की मलयालम डेब्यू फिल्म के तौर पर देखा गया था और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं