विज्ञापन

'दृश्यम 3' की रिलीज से दो महीने पहले एक झलक आई सामने, परिवार को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देगा जॉर्ज कुट्टी

Drishyam 3: दृश्यम 2 कब रिलीज हो रही है? एक बार फिर जॉर्ज कुट्टी को क्या पुलिस टॉर्चर करेगी? कुछ ऐसे सवाल हैं जो इस फ्रेंचाइजी के फैन्स के दिमाग में कौंध रहे हैं. अब फिल्म की एक झलक सामने आई है.

'दृश्यम 3' की रिलीज से दो महीने पहले एक झलक आई सामने, परिवार को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देगा जॉर्ज कुट्टी
Drishyam 3: दृश्यम 3 की पहली झलक रिलीज
नई दिल्ली:

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने आज अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट की घोषणा की है और इसके साथ ही फिल्म से जु़ड़ा एक पोस्टर भी शेयर किया है. फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस पोस्टर में मोहनलाल सीरियस एक्सप्रेशन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर फिल्म की टैगलाइन 'द पास्ट नेवर स्टेज साइलेंट' लिखा है, जो दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रहा है. 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल थ्रिलर सीरीज में से एक है. पहली फिल्म 'दृश्यम' 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी नामक एक साधारण केबल टीवी ऑपरेटर की भूमिका निभाई थी.

इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था और यह मलयालम सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई. फिल्म की सफलता के बाद यह हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रीमेक की गई. हिंदी संस्करण में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई, जो 2015 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही.

2021 में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने सीरीज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. यह डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई और दर्शकों से जबरदस्त तारीफ मिली. इसमें जॉर्जकुट्टी की कहानी आगे बढ़ाई गई, जहां अतीत की घटनाएं फिर से उभर आती हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट की जटिलता और मोहनलाल के अभिनय ने इसे क्लासिक बना दिया. 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद फैंस तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब 'दृश्यम 3' के साथ फ्रेंचाइजी का समापन होने की उम्मीद है, जैसा कुछ रिपोर्ट्स में संकेत दिया गया है.

फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि 'दृश्यम 3' की कहानी 'दृश्यम 2' की घटनाओं से चार साल बाद शुरू होगी. उन्होंने जोर दिया कि फिल्म ग्रामीण इडुक्की की पृष्ठभूमि में सेट है, इसलिए विजुअल्स वास्तविक रखे गए हैं. फिल्म की शूटिंग थोडुपुझा, वागामोन और एर्नाकुलम में पूरी हो चुकी है, और मोहनलाल ने अपना हिस्सा दिसंबर में खत्म कर लिया. मुख्य कलाकारों में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन और एस्तर अनिल शामिल हैं.

'दृश्यम 3' के हिंदी संस्करण भी घोषित हो चुका है, जिसमें अजय देवगन फिर से दिखेंगे. हिंदी वर्जन अक्टूबर 2026 में रिलीज होने की संभावना है, जो मलयालम वर्जन से छह महीने बाद आएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com