विज्ञापन

आ रही LPG की बड़ी खेप, दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी ने होर्मुज का रास्ता पार किया

LPG Gas Cylinder Shortage: भारत में रह रहे ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने शुक्रवार को कहा था कि ईरान होर्मुज में भारतीय जहाजों को सेफ पैसेज देगा. इसके बाद ही भारतीय ध्वज वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस टैंकरों को होर्मुज पार करने की अनुमति मिल गई थी.

आ रही LPG की बड़ी खेप, दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी ने होर्मुज का रास्ता पार किया
LPG Gas Cylinder Shortage: एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज
  • भारतीय ध्वज वाले दो LPG टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित तरीके से पार कर लिया
  • भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और जल्द ही भारत पहुंचेंगे
  • भारतीय नेतृत्व और ईरानी नेतृत्व के बीच बातचीत के बाद ही इन जहाजों को भारत लाने की आधिकारिक अनुमति मिली थी

मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरान ने जिन भारतीय ध्वज वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के टैंकरों से भरे जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने को मंजूरी दी थी, वे अब इस संवेदनशील रास्ते को पार कर चुके हैं और भारत की तरफ बढ़ रहे हैं. दोनों जहाजों के नाम शिवालिक और नंदा देवी हैं. बता दें कि इन जहाजों से LPG की बड़ी खेप भारत आ रही है. भारत के जहाजों को ईरान और उस क्षेत्र के अन्य सभी देशों के सहयोग से होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित तरीके से पार कराया गया. दोनों भारतीय जहाजों को भारत लाए जाने की आधिकारिक मंजूरी पिछले कुछ दिनों में भारतीय नेतृत्व और ईरानी नेतृत्व के बीच हुई बातचीत के बाद दी गई थी. 

जहाज नंदा देवी

जहाज नंदा देवी

शिवालिक और नंदा देवी, दोनों ही जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं. अब वह जल्द ही भारत पहुंचेंगे. बता दें कि रसोई गैस कि किल्लत की खबरों के बीच  दोनों जहाजों का भारत पहुंचना अहम माना जा रहा है.

जहाज शिवालिक

जहाज शिवालिक

ईरान के राजदूत ने कही थी जहाजों को सेफ पैसेज देने की बात

दरअसल मिडिल ईस्ट संकट की वजह से देशभर में एलपीजी की किलल्त की खबरें सामने आ रही हैं. लोग रसोई गैस के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं. हालांकि सरकार का कहना है कि ये सिर्फ पैनिक है. हमारे पास गैस की कमी नहीं है. बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य,  दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक है. शुक्रवार शाम भारत में रह रहे ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ईरान होर्मुज में भारतीय जहाजों को सेफ पैसेज देगा. इसके बाद ही भारतीय ध्वज वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस  टैंकरों को होर्मुज पार करने की अनुमति मिली.

ईरान और भारत को बताया था दोस्त

जहाजों को सेफ पैसेज देने के सवालों पर पर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि मेरा भरोसा है कि ईरान और भारत दोस्त हैं और हमारे हित एक हैं. भारत में ईरान के राजदूत के तौर पर मैं आपसे कहता हूं कि इस हालत में, युद्ध के बाद भारत अलग-अलग क्षेत्रों में ईरान की मदद करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lpg Shortage, Lpg Gas Cylinder Shortage, India LPG Gas Cylinder Shortage, Lpg Gas Cylinder Crisis India, Cooking Gas Crisis India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com