विज्ञापन

'जेलर 2' की स्टाइलिस्ट ने कर दिया 225 करोड़ रुपये का बंटाढार, जानें रजनीकांत की फिल्म में सलमान या शाहरुख?

जेलर 2 को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं. लेकिन एक्टर मोहनलाल की स्टाइलिस्ट ने सीक्रेट रिवील कर दिया है कि रजनीकांत की फिल्म में बॉलीवुड का एक खान नजर आ रहा है, यह खान है कौन सलमान या शाहरुख?

'जेलर 2' की स्टाइलिस्ट ने कर दिया 225 करोड़ रुपये का बंटाढार, जानें रजनीकांत की फिल्म में सलमान या शाहरुख?
बॉलीवुड का कौन-सा खान रजनीकांत की जेलर 2 में नजर आएगा

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है. उनकी इस फिल्म में साउथ सिनेमा के कई सुपरस्टार नजर आने वाले हैं. रजनीकांत की इस फिल्म में बॉलीवुड का एक सुपरस्टार भी नजर आने वाला है. इस सुपरस्टार की फिल्म का फैंस पिछले दो साल से इंतजार कर रहे हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिशाद शमसुद्दीन ने इसकी पुष्टि की है. 

ये भी पढ़ें: सोनू सूद का राजपाल यादव को करारा जवाब, दबंग एक्टर ने की गलतफहमी दूर, बोले- मैंने कभी नहीं कहा उसे काम की जरूरत

जेलर 2 में बॉलीवुड का कौन सा खान?

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक AI से बनी तस्वीर शेयर की, जिसमें ग्रे बालों वाला शाहरुख खान गाड़ी चला रहा है, आगे मोहनलाल बैठे हैं और पीछे रजनीकांत व शिव राजकुमार. कैप्शन में लिखा था कि फैंस इस सीन का इंतजार कर रहे हैं. जिशाद ने इसे दोबारा शेयर करते हुए लिखा, "कंडिप्पा इरुक्कुम" यानी "पक्का होगा". इससे साफ हो गया कि शाहरुख खान 'जेलर 2' में कैमियो करेंगे. यह रजनीकांत और शाहरुख खान की पहली बार साथ स्क्रीन पर दिखाई देने वाली फिल्म होगी. पहले कभी वे साथ नहीं आए, सिर्फ 'रा.वन' में डिजिटल इफेक्ट्स से रजनीकांत का किरदार दिखा था. 'जेलर 2' नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित है, जो 2023 की ब्लॉकबस्टर 'जेलर' की अगली कड़ी है. इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जेलर 2 में 10 से ज्यादा कैमियो

पहली फिल्म में मोहनलाल ने 'मैथ्यू' के रूप में कैमियो किया था, जो अब सीक्वल में भी लौट रहे हैं. शिव राजकुमार भी अपने किरदार 'नरसिम्हा' को दोहरा रहे हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म में रजनीकांत, मोहनलाल, शाहरुख खान, राम्या कृष्णन और शिव राजकुमार उनके खिलाफ हैं, क्योंकि वे विलेन हैं. इससे भी शाहरुख के आने का संकेत मिला था. 'जेलर 2' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान का हिस्सा मार्च में फिल्माया जा सकता है, जो 5 दिनों का होगा. फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com