विज्ञापन

सोनिया गांधी ने बताया कि इंदिरा गांधी से पहली बार मिलने से पहले कितना नर्वस थीं, इस भाषा में हुई थी बातचीत

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बेटी प्रियंका गांधी और नातिन मिराया वाड्रा के साथ हुई एक बातचीत में बताया है किस तरह और कहां पर उनकी मुलाकात इंदिरा गांधी से हुई थी. उन्होंने इस बातचीत का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है.

सोनिया गांधी ने बताया कि इंदिरा गांधी से पहली बार मिलने से पहले कितना नर्वस थीं, इस भाषा में हुई थी बातचीत
सोनिया गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर बेटी और नातिन के साथ हुई इस बातचीत का वीडियो इंदिरा गांधी की जयंती पर पोस्ट किया है.
PTI
नई दिल्ली:

देश में आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने एक वीडियो जारी कर इंदिरा गांधी से हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है. इस वीडियो में वो अपनी बेटी प्रियंका गांधी और नातिन मिराया वाड्रा के साथ बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं.इस वीडियो में प्रियंका और मिराया के सवालों पर इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर नजर डालती हैं. 

कब हुई थी सोनिया गांधी की इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात

इस वीडियो में प्रियंका गांधी सोनिया गांधी से पूछती हैं कि आपकी इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात कब हुई थी. 

इस सवाल पर इंदिरा गांधी कहती हैं, ''मैं उनसे लंदन में मिली थी. उस समय राजीव ने उन्हें चिट्ठी लिखकर बताया था कि उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई है, जिसे वह पसंद करते हैं, उससे प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं. यह बात किसी भारतीय मां के लिए चौंकाने वाली रही होगी.''

प्रियंका फिर पूछती हैं कि आप दोनों की पहली मुलाकात कैसी रही? इस सवाल पर सोनिया गांधी कहती हैं, ''

वो लंदन में दो दिन रुकने वाली थीं. उन्होंने राजीव को लिखा कि वह मुझसे मिलना चाहती हैं. इसके बाद मुलाकात का समय तय किया गया. मैं कैम्ब्रिज से लंदन की ओर जा रही थी. रास्ते में आधे सफर के दौरान मैं अचानक घबरा गई. मैंने कहा, 'नहीं, मैं तुम्हारी मां से मिलने नहीं जा रही हूं.गाड़ी रोको, रोको'.''  इसके बाद हमने गाड़ी रोक दी.इसके बाद राजीव ने एक टेलीफोन बूथ से फोन से इंडियन हाई कमीशन फोन किया, जहां वो ठहरी हुई थीं. वो कहती हैं कि राजीव ने कोई बहाना बनाया था, लेकिन क्या बहाना बनाया था, यह मुझे याद नहीं है. 

वो बताती हैं कि इसके एक दिन बाद वो इंदिरा गांधी से मिलने गईं. तब तक उन्होंने खुद को इंदिरा गांधी से होने वाली मुलाकात के लिए मानसिक तौर पर तैयार कर लिया था.वो बताती हैं,''जब हम वहां पहुंचे, तो वह लेटी हुई थीं.वह लंबी हवाई यात्रा की वजह से बहुत थकी हुई थीं. इसके बाद उन्होंने मुझसे मेरे बारे में पूछना शुरू किया. मैंने उनसे फ्रेंच में बात की, क्योंकि उस समय मुझे अंग्रेजी बिल्कुल नहीं आती थी. सोनिया बताती हैं कि इंदिरा जी बहुत आसानी से बहुत अच्छी फ्रेंच बोलती थीं, बिना रुके हुए.  

इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी में दोस्ताना संबंध कब बने

इसके बाद प्रियंका गांधी ने उनसे पूछती हैं कि आपके हिसाब से वह कौन-सा समय था, जब आप दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बनने लगा था? जब आप उनके कमरे में जाकर अपनी परेशानियां बता सकती थीं या वह आपको बुलाकर आपसे अपनी बातें साझा कर सकती थीं?

इस सवाल के जवाब में सोनिया गांधी कहती हैं कि उस समय हमारी ज्यादातर बातचीत घर से जुड़ी बातों तक ही सीमित रहती थी.मुझे लगता है कि इसमें मुझे काफी समय लगा, क्योंकि मेरे लिए हर चीज एक सांस्कृतिक झटके की तरह थी. 

इस पर प्रियंका गांधी फिर सवाल करती हैं कि क्या वह यह समझती थीं? इस सवाल के जवाब में सोनिया गांधी कहती हैं,हां, वह समझती थीं. लेकिन यहां एक बात मेरे लिए मददगार रही. वह पढ़ाई के दौरान विदेश में रह चुकी थीं. जब वह छोटी बच्ची थीं, तब उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी और वह स्विट्जरलैंड में अपनी मां के साथ रही थीं. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के एक स्कूल में पढ़ाई की और फिर ऑक्सफोर्ड भी गईं. इसलिए वह पश्चिमी देशों के रहन-सहन और तौर-तरीकों को समझती थीं.''

ये भी पढ़ें: दुनिया ने भारत की तरक्की का लोहा माना... 'आर्थिक तबाही' वाले राहुल गांधी के बयान के बाद FICCI इवेंट में बोले PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi, Indira Gandhi Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com