सिक्किम में मंगलवार की सुबह भारी भूस्खलन के कारण नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) तीस्ता स्टेज 5 बांध का पावर स्टेशन नष्ट हो गया. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार हो रहे छोटे-मोटे भूस्खलनों की वजह से 510 मेगावाट के पावर स्टेशन पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा था. वहीं मंगलवार पावर स्टेशन से सटी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया और पावर स्टेशन पर गिर गया. राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. दरअसल लगातार भूस्खलन के कारण कुछ दिन पहले ही पावर स्टेशन को खाली करा दिया गया था.
भूस्खलन का दिल दहला देने वाला VIDEO..
— NDTV India (@ndtvindia) August 20, 2024
सिक्किम के सिंगतम में एक विशाल भूस्खलन हुआ, जिससे NHPC तीस्ता स्टेज पॉवर हाउस को नुकसान पहुंचा है.#Sikkim । #Landslide pic.twitter.com/qmQnytnDQQ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पावर स्टेशन के निकट काम कर रहे लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में चट्टान का एक हिस्सा खिसकता हुआ दिखाई दिया और देखते ही देखते ये पावर स्टेशन के ऊपर गिर गया. एक मिनट के अंदर ही पावर स्टेशन नष्ट हो गया.
जून महीने में बारिश ने मचाई थी तबाही
इस साल जून महीने में सिक्किम में हुई भारी बारिश ने जोरदार तबाही मचाई थी. भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में उफान आ गया था. जिससे उत्तरी पश्चिम बंगाल के कई इलाके जलमग्न हो गए थे. प्रशासन को कलिम्पोंग-दार्जिलिंग मार्ग पर यातायात की आवाजाही रोकनी पड़ी थी. इस दौरान उत्तरी सिक्किम में भारी भूस्खलन भी हुआ था. भूस्खलन में हुई तबाही में कई लोगों मौत हो गई, जबकि कई लापता हो गए थे. इस साल 2023 में, बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ से चुंगथांग में तीस्ता बांध का कुछ हिस्सा बह गया था.
Video : Kolkata Rape-Murder Case: Supreme Court ने CBI से गुरुवार तक मांगी जांच की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं