विज्ञापन

वैभव, पंड्या, सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बताई अपने फेवरेट मूवी का नाम, युवा सूर्यवंशी की पसंद जान चौंक जाएंगे आप

BCCI Naman Awards 2026: वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अपनी-अपनी फेवरेट मूवी का नाम बताया है. वैभव की फेवरेट मूवी धुरंधर है.

वैभव, पंड्या, सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बताई अपने फेवरेट मूवी का नाम, युवा सूर्यवंशी की पसंद जान चौंक जाएंगे आप
वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बताई अपनी फेवरेट मूवी

बीसीसीआई की तरफ से 15 मार्च को राजधानी दिल्ली में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया. जहां आईसीसी ट्रॉफी विनर खिलाड़ियों सहित कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया. अवॉर्ड्स समारोह के दौरान शो के होस्ट हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से खास बातचीत की. इसी दौरान उन्होंने चारों खिलाड़ियों से उनकी फेवरेट मूवी पर भी सवाल किया. जहां अभिषेक ने अपनी फेवरेट मूवी थ्री इडियट्स बताई, जबकि संजू ने रजनीकांत की फिल्मों को अपना पसंदीदा बताया. हार्दिक गॉडजिला के फैन निकले. वहीं युवा वैभव ने हाल ही में आई धुरंधर को अपनी फेवरेट फिल्म बनाई. 

आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने बातचीत के दौरान ही यह भी बताया कि वह आगामी आईपीएल ट्रॉफी को जीतना चाहते हैं. उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'इस आईपीएल सत्र में मेरा लक्ष्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है. क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है. मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ताकि मेरी पारी से पूरी टीम को फायदा मिले. मेरा उद्देश्य राजस्थान रॉयल्स की जीत में योगदान देना और फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी जीतना है.'

साथियों से दोबारा मिलकर खुश हो गए युवा वैभव

समारोह के दौरान अपने पुराने साथियों से मिलकर वैभव सूर्यवंशी गदगद हो गए.  उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है. वर्ल्ड कप में भारत के लिए ट्रॉफी भी जीती. इस पुरस्कार समारोह की वजह से यहां अपने साथियों और कोचों से फिर से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है.'

सबसे युवा आईपीएल क्रिकेटर हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 2024 की नीलामी में उन्हें 13 साल की उम्र में खरीदा था. उस दौरान फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर 1.1 करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि खर्च की थी. 

यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: तंजीद का शतक, तस्कीन का 'चौका', बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में भी पाकिस्तान को धोया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com