सिक्किम में भूस्खलन के बाद लापता हुए छह जवानों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. 1 जून की शाम 7 बजे सिक्किम में जोरदार बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया. इसकी चपेट में आने सेना के तीन जवानों की मौत हो गई जबकि चार जवानों को मामूली चोटों के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन इस दौरान लापता हुए छह जवानों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. सेना के राहत और बचाव दल दिन रात एक किए हुए हैं. वहीं भूस्खलन की वजह से जिन तीन जवानों की मौत हो गई. उनकी पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के रूप में हुई है.
यह घटना लाचेन जिले के चेटेंन इलाके में हुई. बताया जाता है कि लैंड स्लाइड की चपेट में थल सेना का एक कैम्प भी आ गया था. घटना के बाद से राहत व बचाव कार्य जारी है. शुरुआत में भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की वजह से राहत अभियान को दिक्कत जरूर आई फिर भी विपरीत हालात में भी सेना के जवान आम लोगों की मदद करने में लगे रहे. साथ ही मु्श्किल हालात में भी अपने लापता जवानों की तलाश कर रहे हैं. सिक्किम में भूस्खलन और लापता जवानों की तलाश में एनडीआरएफ की 30 कर्मियों की विशेष टीम भी पहुंची है, जो आवश्यक आपातकालीन उपकरणों से लैस है. एनडीआरएफ की यह टीम ऐसे बचाव व राहत अभियानों की विशेषज्ञ है. वैसे जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है वैसे-वैसे लापता जवानों के सुरक्षित मिलने की उम्मीदें धूमिल पड़ती जा रही हैं. आशंका ये भी जताई जा रही है कि कहीं इन लापता जवानों के शव लाचेन नदी से बहकर तिस्ता में न चले गए हों. इसके बावजूद सेना ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और अपने लापता जवानों की सुरक्षित तलाश में उनके साथी जुटे हुए हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं