ठाणे के बदलापुर में दो 4 साल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसके बाद गुस्साए बदलापुरवासियों ने ट्रेन रोक दी. बदलापुर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने मुंबई जाने वाली ट्रेन के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है. साथ ही मामले में स्कूल प्रशासन के आगे नहीं आने से भी बदलापुर के लोग काफी नाराज हैं.
जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियों के साथ स्कूल में गर्ल्स वॉशरूम में 23 वर्षीय पुरुष सफाई कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभिभावकों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि स्कूल ने छात्राओं की सुरक्षा को हल्के में लिया और कोई आश्वासन या माफी नहीं मांगी. वहीं, पुलिस जांच में स्कूल प्रबंधन की ओर से कई खामियां और लापरवाही सामने आई हैं. लड़कियों के वॉशरूम में कोई महिला अटेंडेंट न होने के अलावा, स्कूल में कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे और इस वजह से परिजनों में स्कूल के प्रति आक्रोश है.
बदलापुर घटना मामले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने SIT स्थापन करने के आदेश जारी किए हैं. साथ की मामले की जांच फास्ट ट्रैक में चलाने के लिए ठाणे पुलिस आयुक्त को आदेश दिए हैं. वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे ने बदलापुर मामले पर सरकार पर हमला करते हुए कहा, सरकार राज्य में लाड़ली बहन योजना चला रही है लेकिन यह लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया है कि जिस स्कूल में घटना हुई वह स्कूल बीजेपी से संबंधित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं