विज्ञापन

Odisha Plant Accident: श्री मेटालिक स्पंज आयरन प्लांट में गैस लीक, 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत; फैक्ट्री अधिकारी गायब

Shree Metallic Sponge Iron Plant Gas Leak: निशा थाना क्षेत्र में हादसा में बड़ा हादसा हो गया. श्री मेटालिक स्पंज आयरन प्लांट में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत हो गई.

Odisha Plant Accident: श्री मेटालिक स्पंज आयरन प्लांट में गैस लीक, 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत; फैक्ट्री अधिकारी गायब
(फाइल फोटो)

Shree Metallic Sponge and Iron Plant Accident: ओडिशा के अनुगुल निशा थाना इलाके में श्री मेटालिक स्पंज एंड आयरन प्लांट के पावर प्लांट साइड पर बड़ा हादसा हो गया. निशा थाना क्षेत्र में स्थित श्री मेटालिक स्पंज एंड आयरन प्लांट में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. हालांकि तीन मजदूर सुरक्षित है. मृतक मजदूरों की पहचान सुंदरगढ़ के श्रीधर बेगुन (37 वर्ष), मंटू कामार (37 वर्ष), राजगंगपुर के मंगल मांझी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. यह हादसा बीती रात हुआ है.

प्लांट ने सभी घायलों को SCB कटक भिजवाया, लेकिन रास्ते में मौत का पता चलने पर ड्राइवर ने हिंडोल अस्पताल में सभी को भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस में फैक्ट्री के अधिकारी मौजूद नहीं थे. यह हादसा प्लांट के पावर प्लांट साइड पर हुआ. हादसे के वक्त वहां 6 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 3 सुरक्षित हैं.

मृतकों की पहचान  

  • श्रीधर बेगुन- टिनिकुडा गांव, तांगरपल्ली ब्लॉक, सुंदरगढ़ सदर थाना  
  • मंटू कामार- टिनिकुडा गांव, तांगरपल्ली ब्लॉक, सुंदरगढ़ सदर थाना  
  • मंगल मांझी- सुनाखानी गांव, राजगंगपुर

कैसे हुआ हादसा?  

जानकारी के मुताबिक, प्लांट के पावर प्लांट किलन के पास गैस लीक हुई. इसकी चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि यह हादसा बीती रात हुआ है. हादसे के बाद प्लांट की रेस्क्यू टीम ने तीनों मजदूरों के शव बरामद किए.

बवाल के डर से शव हिंडोल ले गए, फैक्ट्री अधिकारी गायब  

अशांति की आशंका से प्लांट प्रबंधन ने शवों को इलाज के बहाने एंबुलेंस से कटक SCB मेडिकल कॉलेज भिजवाया. लेकिन रास्ते में ही मौत का अहसास होने पर एंबुलेंस ड्राइवर ने तीनों को ढेंकानाल जिले के हिंडोल सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती करा दिया. अस्पताल के डॉक्टरों ने मजदूर की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि की है. एंबुलेंस के साथ किसी भी फैक्ट्री अधिकारी के न होने से प्लांट प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ेंलापरवाही और नाकामियों की भेंट चढ़े 13 पर्यटक? बरगी डैम क्रूज हादसे का पूरा सच आना अभी बाकी!

ये भी पढ़ेंMathura: दो दोस्तों के साथ ऑटो चालक ने दो नाबालिग बहनों के साथ किया गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाकर भागे आरोपी

लेखक के बारे में
img
Dev Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Hindi News, Odisha News, Angul News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com