विज्ञापन

Mathura: दो दोस्तों के साथ ऑटो चालक ने दो नाबालिग बहनों के साथ किया गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाकर भागे आरोपी

Mathura Gang-Raped: वृंदावन के बंशीवाल इलाके में रहने वाले एक मजदूर की दो नाबालिग बेटियां पास में ही स्थित एक आश्रम में खाना खाने गई थीं. आश्रम के बाहर ही एक ऑटो चालक मिला, जिसने दोनों को अपनी बातों में फंसा लिया और अपने साथ मथुरा ले गया और वहां एक हॉटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया.

Mathura: दो दोस्तों के साथ ऑटो चालक ने दो नाबालिग बहनों के साथ किया गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाकर भागे आरोपी

Mathura Minor Gang-Raped: मथुरा से दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वृंदावन में दोनों बहने खाना खाने के लिए एक आश्रम में गईं... वहां आश्रम के बाहर एक ऑटो चालक मिला. जिसने दोनों को अपनी बातों में फंसा लिया और मथुरा के धौलीप्याऊ इलाके में स्थित एक होटल में ले गया, जहां ऑटो चालक ने अपने दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों सहित 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. 

ऑटो चालक ने दोनों बहनों को मथुरा ले गया

जानकारी के मुताबिक, वृंदावन के बंशीवाल इलाके में रहने वाले एक मजदूर की दो नाबालिग बेटियां पास में ही स्थित एक आश्रम में खाना खाने गई थीं. आश्रम के बाहर ही एक ऑटो चालक मिला, जिसने दोनों को अपनी बातों में फंसा लिया और अपने साथ मथुरा ले गया. बेटियों के गायब होने से पिता परेशान हो गए और उन्होंने 1 मई को पुलिस को गायब होने की सूचना दी.

गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम

पिता की तहरीर पर  पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर दोनों नाबालिग लड़कियों की तलाश में जुट गई. पुलिस लड़कियों की तलाश में जुटी थी कि इसी बीच 3 मई को दोनों बहनें वापस अपने घर आ गईं. घर आने के बाद लड़कियों ने जो बात अपने पिता को बताई, उसे सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई. नाबालिगों ने बताया कि एक ऑटो चालक ने अपनी बातों में फंसाकर दोनों को मथुरा ले गया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

दोनों बेटियों ने सुनाई आपबीती

पीड़ित लकड़ियों ने अपने पिता को बताया कि ऑटो चालक पहले काफी देर तक मथुरा की सड़कों पर घुमाता रहा. जिसके बाद उसने अपने किसी दोस्त को फोन किया. इसके बाद वो धौलीप्याऊ इलाके में स्थित एक होटल में ले गया, जहां उनके साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया. वारदात के बाद चारों ने डराया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद आरोपियों ने दोनों को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया.

पीड़ित लड़कियों ने अपने परिवार को बताया कि वो वृंदावन के मारुति नगर के रहने वाले लड़के रूपेश को पहले से जानती थीं. रूपेश ने कहा था कि उसके भाई का दिल्ली में रूम है... तुम वहीं पहुंच जाओ. इसी के लिए वो आश्रम के बाहर से ऑटो में बैठी थीं. दोनों लड़कियां जब दिल्ली पहुंचीं तो रूपेश के भाई को गड़बड़ लगी और उसे लगा कि ये दोनों अपने परिवार को बिना बताए यहां आई हैं, जिसके बाद उसने दोनों को वहां से लौटा दिया. 

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

पिता ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आश्रम के बाहर से ऑटो में ले जाने वाला युवक डैंपियर नगर निवासी समीर था. 

तीन आरोपियों समेत 4 गिरफ्तार

पुलिस ने समीर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने धौलीप्याऊ इलाके में स्थित एक होटल में काम करने वाले अपने दोस्त शिवा से वहां रूम बुक कराया था. इसके बाद उसने डैंपियर नगर के ही रहने वाले दोस्त कृष्ण को भी वहां बुला लिया. इसके बाद तीनों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने समीर, शिवा, कृष्णा के अलावा रूपेश को भी गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Meta के एक अलर्ट से स्टूडेंट की बची जान, 11 मिनट में पहुंच गई पुलिस, सोशल मीडिया पर डाला था सुसाइड नोट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com