श्रद्धा वॉकर हत्याकांड (Shraddha Murder Case) में तिहाड़ जेल में बंद आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawalla) ने साकेत कोर्ट में पेन एप्लिकेशन दायर करके अदालत से अपना एजुकेशन सर्टिफिकेट (Education Certificate) दिलाने की मांग की है. इसके साथ ही आफताब ने उच्च शिक्षा के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है की उसे पेंसिल, ब्लैंक नोटबुक भी मुहैया कराई जाए. फिलहाल आफताब पूनावाला के सारे दस्तावेज दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के पास हैं.
श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर रह चुके और हत्या के आरोपी आफताब के वकील एमएस खान की ओर से साकेत कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि आफताब को एजुकेशन सर्टिफिकेट और संबंधित किताबें दी जाए, ताकि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सके. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट की एक सॉफ्ट कॉपी भी आफताब को दी गई है. याचिका में आफताब के वकीन ने कहा है कि उसे दी गई चार्जशीट प्रॉपर मैनर में हो. साथ ही पेन पेंसिल, नोटबुक दिया जाए, ताकि वह नोट्स बना सके.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
6629 पेज की चार्जशीट दाखिल
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) के मामले में दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं को शामिल किया गया. पुलिस ने 100 गवाहों की एक लिस्ट भी दाखिल की.
श्रद्धा के हड्डियों का बनाया था पाउडर
पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा कई हड्डियों को मार्बल काटने वाले मिक्सर ग्राइंडर से पीसा था और फिर उसका पाउडर बनाकर फेंक दिया. वहीं उसने शव को जलाने और उंगलियां अलग करने के लिए चिंगारी वाली टॉर्च का इस्तेमाल किया था. वहीं आरोपी ने श्रद्धा की हत्या के 3 महीने के बाद उसके सिर का हिस्सा फेंका था.
नवंबर से पुलिस कस्टडी में है आफताब
आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की 18 मई को हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. इन टुकड़ों को रखने के लिए वह 300 लीटर का फ्रिज लेकर आया था. पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर महरौली के जंगलों से श्रद्धा की हडि्डयां बरामद की थीं. 28 साल का आफताब पूनावाला पिछले साल नवंबर से न्यायिक हिरासत में है.
हत्या को लेकर जताया था अफसोस
पुलिस ने बताया कि आफताब ने पूछताछ के दौरान श्रद्धा की हत्या को लेकर अफसोस जताया था. साथ ही बताया था कि हत्या की वजह छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा था. हत्या वाले दिन 18 मई 2022 को दोनों का मुंबई जाने का प्लान था, लेकिन अचानक आफताब ने टिकट कैंसल करवा दी और इसके बाद दोनों में खर्चे को लेकर झगड़ा हुआ था. उसके बाद आफताब श्रद्धा के ऊपर चढ़कर बैठ गया और उसका गला दबा दिया था.
ये भी पढ़ें:-
"आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की हड्डियों को मिक्सर में पीसकर बनाया था पाउडर, फिर..." : पुलिस
श्रद्धा वालकर हत्याकांड : आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने वापस ली ज़मानत अर्ज़ी, जानें वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं