Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. आज यानी बुधवार (18 नवंबर) को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के दाम गिरकर 1,31,617 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं. चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है और यह 1,64,687 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.
मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ती ट्रेजरी यील्ड, उम्मीद से ज्यादा अमेरिकी महंगाई और फेडरल रिजर्व के सख्त संकेतों के बीच एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर आज सुबह 11:12 बजे 2,606 रुपये (1.94%) की गिरावट के साथ 1,31,617 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया. वहीं एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज सुबह 11:12 बजे 5,015 रुपये (2.96%) की भारी उछाल के साथ 1,64,687 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
इंटरनेशनल मार्केट का हाल
कॉमेक्स (COMEX) पर गोल्ड 1.88 फीसदी गिरकर 3791.70 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 3.08 फीसदी टूटकर 45.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी.
आपके शहर में सोने के दाम
लेटेस्ट आंकड़ों के आधार पर प्रमुख शहरों में 24 कैरेट (24K) सोने की कीमतें इस प्रकार हैं-
अहमदाबाद- 1,35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम
अमृतसर- 1,36,070 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु- 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,36,070 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,36,070 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ- 1,36,070 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई- 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे- 1,35,910 रुपये प्रति 10 ग्राम
सूरत- 1,35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम
आपके शहर में चांदी के दाम
लेटेस्ट आंकड़ों के आधार पर प्रमुख महानगरों में 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं-
अहमदाबाद- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
अमृतसर- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
सूरत- 1,89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं