समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव वापस सपा में लौट आए हैं. उन्होंने अपनी पार्टी PSP का समाजवादी पार्टी में किया विलय कर दिया है. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रमुख और अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को सपा का झंडा प्रदान किया. शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपना इंट्रो भी बदल दिया है और अपनी पहचान समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर बताई है.
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) December 8, 2022
उन्होंने मैनपुरी सीट से सपा नेता डिम्पल यादव की जीत के लिए जनता का धन्यवाद भी दिया. और इसे नेताजी का आशीर्वाद बताया
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यह जीत नेताजी के आशीर्वाद और आदर्श की है। pic.twitter.com/vr3acWeTv7
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) December 8, 2022
शिवपाल यादव ने ने ट्वीट कर कहा, "मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार. जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद.
सपा अध्यक्ष से अपने सभी गिले-शिकवे भुलाकर मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल के पक्ष में प्रचार करने वाले शिवपाल ने कहा, “अब जो भी चुनाव होगा, हमारा पूरा परिवार एक होकर ही लड़ेगा. हमारी बहू (डिंपल) एक बड़ी जीत की ओर इसलिए अग्रसर है, क्योंकि पूरा परिवार एक होकर लड़ा.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं