विज्ञापन

180 सीटें मांग रही कांग्रेस को सपा ने दिया 50 का ऑफर, राहुल बोले- हितों से समझौता नहीं; प्रियंका करेंगी लीड

सपा ने कांग्रेस की डिमांड से इतर दबाव वाली रणनीति बनाई है. अब तक किसी भी सपा नेता ने 100 या उससे ज्यादा सीटें देने की बात नहीं कही है.

180 सीटें मांग रही कांग्रेस को सपा ने दिया 50 का ऑफर, राहुल बोले- हितों से समझौता नहीं; प्रियंका करेंगी लीड
  • UP में कांग्रेस ने सपा से 181 सीटों की मांग की है, जबकि सपा ने पचास सीटों से अधिक देने से इनकार किया है
  • सपा सांसद शिवपाल सिंह ने कहा है कि केवल उन सीटों पर चर्चा होगी जहां कांग्रेस की जीत की संभावना स्पष्ट देखी
  • राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि पार्टी हितों से कोई समझौता नहीं होगा और जिताऊ सीटों पर फोकस जरूरी है
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की डिमांड और सपा के बीच भारी अंतर दिख रहा है. कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की लिस्ट सौंपी है तो वहीं सपा ने 50 सीटों से ज्यादा न देने की बात कहकर दबाव बढ़ाया है. सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने ANI से कहा, 'हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आखिरी फैसला लेंगे. उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि जिन सीटों को जीत सकते हैं, उन पर ही बात की जाएगी. अब ऐसी सीटों की ही संख्या काफी कम है, जिन पर कांग्रेस जीत हासिल कर सकती है. इसलिए उसके अनुसार ही हमारे नेता फैसला लेंगे. उन्हें 50 सीटों से ज्यादा सीटें नहीं मिलना चाहिए.'

इस तरह सपा ने कांग्रेस की डिमांड से इतर दबाव वाली रणनीति बनाई है. अब तक किसी भी सपा नेता ने 100 या उससे ज्यादा सीटें देने की बात नहीं कही है. कई सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि 60 से ज्यादा सीटें सपा नहीं देगी और यदि कुछ संख्या बढ़ी तो उनमें से कई सीटों पर कैंडिडेट अपने भी उतारेगी. वहीं राहुल गांधी ने भी सोमवार को यूपी के नेताओं के साथ मीटिंग की और बताया कि सीटों की डील में क्या रुख अपनाना है. इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत कई नेता मौजूद थे. इन सभी को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हम पार्टी के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे. 

राहुल गांधी ने मीटिंग में कहा कि पार्टी हित से कोई समझौता नहीं करना. सीटों की संख्या से ज़्यादा जिताऊ सीटों पर ध्यान दें. खरगे के आवास पर आज यूपी कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व यानी खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक की. दरसल यह बैठक खास इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि सपा से सीट बंटवारे की चर्चा भी होने वाली है. राहुल गांधी ने सपा के साथ सीट शेयरिंग पर कहा की पार्टी हितों से समझौता नहीं होना चाहिए, आप लोगो को फ्री हैंड है. 

दरसल बैठक में चर्चा चुनावी प्रचार पर भी हुई. लेकिन सूत्रो ने बताया है कि राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं से साफ़ तौर पर कहा है कि आप लोग समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर बात करिए. अंत में जहां हमारी ज़रूरत होगी हम तब बात करेंगे. वहीं बैठक में प्रियंका गांधी ने भी मजबूती से प्रचार करने की बात को रखा. बैठक में एक कमेटी तय की गई है. प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा और इमरान मसूद रहेंगे इस कोआर्डिनेशन कमेटी में. जानकारों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से सीट बंटवारे पर यह कमेटी बातचीत करेगी. हालांकि प्रदेश के नेताओं को सपा नेताओं से सीट शेयरिंग पर बातचीत करने और फिर प्रियंका गांधी को रिपोर्ट सौंपने का फैसला लिया गया है. 

इसका मतलब हुआ कि राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा और इमरान मसूद सपा नेताओं से जो भी बातचीत करेंगे, उसकी रिपोर्ट वह प्रियंका गांधी को सौपेंगे. जरूरत पड़ने पर प्रियंका गांधी फिर आगे बात करेंगी. किसी भी तरह के गतिरोध को वह तोड़ने का काम करेंगी. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि दिसंबर में रैली की तैयारी जारी है हमने फैसला किया है कि विशाल जनसभा करेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress News, Congress News Hindi, Samajwadi Party, Samajwadi Party News UP, UP Assembly Elections 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com